HomeNewsPunjabAmritsar Amritsar

प्रिंसीपल समेत 16 पर केस दर्ज

अमृतसर. चंडीगढ़ के सरकारी मैडिकल कॉलेज के छात्र मनजोत सिंह द्वारा रैगिंग से तंग आकर अगस्त में आत्महत्या करने के मामले में थाना बी डिवीजन की पुलिस ने कॉलेज के प्रिंसीपल एचएम स्वामी और वार्डन डा. जनमेजा समेत १६ लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। एफआईआर में रैगिंग करने वाले छात्र निखिल और ठाकुर का नाम भी शामिल है।

एफआईआर में मनजोत सिंह के पिता मिलाप सिंह वासी न्यू प्रताप नगर अमृतसर ने कहा कि उन्होंने अपने बेटे का दाखिला सरकारी मैडिकल कॉलेज चंडीगढ़ में करवाया था। उसको हास्टल एनएच-२ का कमरा नंबर ३१९ दिया गया था। एक अगस्त को वह मनजोत को छोड़ कर अमृतसर आ गए। २ को उसने उन्हें फोन कर बताया कि माहौल ठीक नहीं है।

छात्र रैगिंग करते हैं और वहां के प्रिंसीपल, हॉस्टल के वार्डन को इसकी जानकारी भी है। वह वापस आना चाहता है। इसके अगले दिन मनजोत सिंह अमृतसर वापस आ गया। उसने बताया कि पहले दिन जब वह मैस में खाना खाने गया तो वहां के सीनियर छात्रों ने उसे रात ११ बजे तक कमरे में बंद करके रखा। उसके साथ गाली गलौच और अभद्र व्यवहार किया गया। इसके अगले दिन भी उसे रात २ बजे तक कमरे में बंद रखा गया।

सभी को हालात मालूम थे
मिलाप सिंह ने बताया कि उन्होंने मनजोत सिंह को कहा कि वह प्रिंसीपल और वार्डन से इसकी शिकायत करेंगे। इस पर उसने बताया कि वह उक्त दोनों को इस बारे में शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई हल नहीं निकाला गया। चार अगस्त को वह बाजार चले गए, जब वापस आए तो छात्रों द्वारा तंग करने और कालेज के प्रिंसीपल व वार्डन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं करने से परेशान मनजोत सिंह ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: