bhaskar Web English
HomeNewsHaryanaHisar Hisar

परमाणु करार का करेंगे विरोध: बिश्नोई

हरियाणा. हरियाणा जनहित कांग्रेस-हजकां ने परमाणु समझौते पर केंद्र सरकार का विरोध करने का फैसला किया है।

पार्टी सुप्रीमो और भिवानी के सांसद कुलदीप बिश्नोई ने बताया कि कहा कि ‘अगर इस मुददे पर लोकसभा में मतदान की नौबत आती है तो मैं इसकी खिलाफत करूगां। हांलाकि फिलहाल यह तय नहीं है कि मैं समझौते के खिलाफ मतदान करूगां या फिर मतदान का बायकाट करूगां,लेकिन इतना तय है कि इसके पक्ष में वोट नहीं डालूगां’।

उन्होंने कहा कि इस मुददे पर पार्टी में विचार विमर्श करने के बाद यही तय किया गया है कि हजकां कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी और उनकी सरकार की नीतियों का विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीतियों ने देश को बर्बादी के कगार पर पहुंचा दिया है। महंगाई ने आम आदमी का जीना मुश्किल कर दिया है, लिहाजा कांग्रेस के विरोध का फैसला किया गया है।

एसईजेड पर मिलकर रणनीति बनाएं
कुलदीप बिश्नोई ने रिलायंस एसईजेड के मुददे पर विपक्षी दलों से मिलकर लड़ने का आहवान किया है। उन्होंने इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला,भाजपा के प्रभारी विजय गोयल और बसपा के प्रभारी मानसिंह मन्हेड़ा को इस मुददे पर एक पत्र लिख कर संयुक्त रणनीति बनाने के लिए अनुरोध किया है।

पत्र में कहा गया है कि हुडडा सरकार ने करोड़ों की जमीन रिलायंस को एसईजेड स्थापित करने के लिए मिट्टी के मोल बेच दी है। विपक्ष के नेताओं का यह दायित्व बना जाता है कि हरियाणा को बिकने से बचाने के लिए एकजुट होकर काम करें।

मीटिंग के लिए समय मांगा कुलदीप ने कहा है कि विपक्ष को एकजुट होकर रणनीति बनानी चाहिए। उन्होंने इन नेताओं से कहा कि अगर उनको सुविधा हो तो इस मुददे पर 13 जुलाई अथवा 14 जुलाई को चंडीगढ के ताज होटल में एक मीटिंग की जा सकती है। उन्होंने कहा कि ये नेता अपनी सुविधा के हिसाब से चंडीगढ़ में इस मीटिंग के लिए समय देने का कष्ट करें ताकि इस मीटिंग का आयोजन किया जा सके।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: