HomeNewsHaryanaPanipat Panipat

हिंदी-संस्कृत शिक्षकों की डिग्रियों की होगी जांच

भिवानी. प्रदेश के हिंदी और संस्कृत अध्यापकों की डिग्रियों की फिर से जांच होगी। शिक्षा विभाग के निदेशक ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को इन अध्यापकों के डिग्रियों से संबंधित रिपोर्ट शीघ्र भेजने को कहा है।

हिंदी व संस्कृत अध्यापकों की डिग्री व डिप्लोमा फर्जी मिले थे। शिक्षा विभाग के निदेशक अनुराग रस्तोगी ने अधिकारियों से एक सप्ताह के भीतर हिंदी व संस्कृत अध्यापकों के प्रमाण-पत्रों की सूची भेजने को कहा। यह विवरण भी मांगा गया है कि किस अध्यापक ने किस विवि से डिग्री व डिप्लोमा किया है।

हिंदी व संस्कृत अध्यापकों के हाई स्कूल से लेकर उच्च शिक्षा के प्रमाण-पत्रों और डिग्रियों की जांच कराने व उनकी रिपोर्ट भेजने की सूचना मिल चुकी है। सभी स्कूल मुखियाओं को योग्यता प्रमाण-पत्रों और डिग्रियों की रिपोर्ट भेजने के आदेश दे दिए गए हैं।
-डीएन यादव, जिला शिक्षा अधिकारी, भिवानी





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: