HomeNewsHaryanaPanipat Panipat

पत्नी व बच्चों की हत्या कर फांसी पर लटका

रोहतक. suicide फतेहपुरी कॉलोनी में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी व दो मासूम बच्चों की हत्या के बाद फांसी लगा ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डॉक्टरों को आशंका है कि पत्नी और बच्चों को पहले नशीली चीज खिलाई, फिर गला घोंट दिया।

फतेहपुरी कॉलोनी के राजमल का पुत्र जोगेंद्र (38) बुधवार सुबह जब काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकला तो उसके भाई अनिल ने दरवाजा खोला। वहां की स्थिति देखकर वह सन्न रह गया। जोगेंद्र फांसी पर लटका हुआ था, जबकि उसकी पत्नी रानी तथा बड़ा बेटा अभिषेक (8) व छोटा बेटा आशू (5) बिस्तर पर मृत पड़े थे।

उसने घटना की सूचना पुलिस और परिजनों को दी। सूचना मिलते ही एसपी और डीएसपी एफएसएल टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। अनिल का कहना है कि जोगेंद्र पानीपत से रात करीब दस बजे घर पहुंचा था। बारह बजे तक वह परिजनों से बातचीत करता रहा मगर किसी को ऐसा महसूस नहीं हुआ कि वह परेशानी में है। एफएसएल टीम को घटनास्थल पर शराब का खाली पव्वा और बीड़ी के टुकड़े मिले हैं, जबकि उसके परिजनों का कहना है कि जोगेंद्र कभी शराब नहीं पीता था।

फॉरेंसिक साइंस लैब के डॉ. रविंद्र पाल व सरोज दहिया का कहना है कि रानी के गले पर निशान मिले हैं। लेकिन, घटनास्थल पर सब कुछ सामान्य है। इससे साफ है कि पहले उन्हें नशीली चीजें खिलाई गई और फिर गला घोंटकर हत्या कर दी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: