HomeNewsHaryanaPanipat Panipat

थाने में ही सुबह हो गई मामू..

हरियाणा. mamu रेसलिंग की दुनिया में खलबली मचाने वाले द ग्रेट खली के सबसे छोटे भाई मामराज उर्फ मामू को वह रात कभी नहीं भूलेगी।

पहले दो युवकों ने कोल्ड ड्रिंक में नशा पिला कर 35 हजार रुपए लूट लिए, फिर उसे भूखे पेट रात थाना-३६ में बितानी पड़ी। दोपहर 12 बजे उसे एक बोतल दूध पीने को दिया गया। बाद में शिकायत दर्ज करके उसे छोड़ दिया गया।

कोल्ड ड्रिंक पिला कर लूटा
पांच भाइयों में सबसे छोटा मामू अपना ट्रक चलाता है। वह सेब लादकर दिल्ली जा रहा था, रास्ते में अंबाला से पहले रुक गया। वहां उसे दो आदमी मिले जिन्होंने बताया कि वह भी ट्रक ड्राइवर हैं और गोभी लाद कर आए हैं।

उन्होंने मामू को बताया कि दिल्ली में स्ट्राइक है, इसलिए रात को साथ ही निकलेंगे। दोनों ने समय काटने के लिए चंडीगढ़ चलने का प्रपोजल दिया। मामू तैयार हो गया और तीनों मोटरसाइकिल पर चंडीगढ़ की ओर चल पड़े। रास्ते में उन्होंने ढाबे पर कोल्ड ड्रिंक पिलाई, जिसके बाद वह बेसुध हो गया।

वे मामू को से.-36 सीएफएसएल के सामने फेंक कर चले गए। 8.30 बजे के करीब मामू को होश आया, तो उसकी जेब से 35 हजार रुपए गायब थे। उसने एक रेहड़ी वाले को लूट के बारे में बताया।

20 रुपए देकर टरकाया
थाना-36 पुलिस पहले मामू की बात मानने को तैयार नहीं हुई। एसआई प्रीतम सिंह ने बीस रुपए देकर उसे ट्रांसपोर्ट लाइट पर छोड़ दिया। उससे कहा कि ट्रक पर बैठ कर जहां जाना हो चले जाना। उन्होंने मैसेज फ्लैश कर दिया कि लूट की वारदात नहीं है।

खली नाम पर खलबली
मामू ने पुलिस को कई बार बताया कि वह खली का भाई है। कोई यह मानने को तैयार नहीं था। जब यह बात उच्च अधिकारियों को बताई गई तो खलबली मच गई। एसआई को तुरंत उसे वापस लाने का आदेश मिला। एसआई प्रीतम सिंह थाने लेकर आए। उसके बयान पर पुलिस ने रपट दर्ज कर ली है। पूरी रात मामराज को थाने बिठाए रखा और दोपहर 1 बजे थाना पुलिस ने उसे छोड़ दिया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: