HomeNewsRajasthanAjmer Ajmer

‘केंद्र सरकार को कोई खतरा नहीं’

अजमेर. chadar प्रधानमंत्री कार्यालय के राज्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने दावा किया कि वामपंथी दलों के समर्थन वापस लेने के बाद भी यूपीए के पास पहले से ज्यादा सांसद है। उन्होंने कहा केंद्र सरकार को कोई खतरा नहीं है।

राष्ट्रपति ने यदि विश्वास मत साबित करने को कहा तो यूपीए सरकार लोकसभा में अपना बहुमत साबित कर देगी। दरगाह में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की चादर चढ़ाने आए चव्हाण ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में परमाणु समझौते का पुरजोर समर्थन करते हुए कहा कि यह देश हित में है। इसका दूरगामी परिणाम अच्छा होगा।

ऊर्जा की आवश्यकता पूरी होने पर ही विकास की दर 9 फीसदी से आगे जाएगी। वामपंथियों द्वारा समर्थन वापस लेने के बाद अब समाजवादी पार्टी सहित दूसरे कई संगठन यूपीए का सहयोग कर रहे हैं। इस वजह से यूपीए के पास पहले से भी ज्यादा सांसद है।

महंगाई करेंगे कंट्रोल
राज्यमंत्री ने कहा कि, केंद्र सरकार महंगाई पर नियंत्रण के लिए प्रयास कर रही है, लेकिन तेल की कीमतें बढ़ने के कारण इस पर कंट्रोल नहीं हो पा रहा है। वर्तमान में देश की आवश्यकता का 76 फीसदी तेल आयात करना पड़ता ह। सरकार यदि सब्सिडी नहीं देती तो महंगाई चौगुनी बढ़ती।

राजनीति में स्थायी दुश्मन या दोस्त नहीं
परमाणु करार का कुछ महीनों पहले तक विरोध कर रही समाजवादी पार्टी के केंद्र सरकार को समर्थन देने के प्रश्न पर पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि सपा बिना शर्त के सहयोग कर रही है। राजनीति में कोई भी स्थायी दुश्मन या दोस्त नहीं होता है। यूपीए को सपा के अलावा दूसरे दल भी मुद्दों पर आधारित समर्थन दे रहे हैं।

करार का खुलासा करेंगे
चव्हाण ने कहा कि परमाणु करार कई चरणों में पूरा होगा। पहले इंटरनेशनल एनर्जी काउंसिल से करार होगा, फिर न्यूक्लियर सप्लाई ग्रुप से समझौता होगा। उन्होंने कहा कि परमाणु करार के मुद्दे पर अमेरिका भारत के लिए कानून में संशोधन कर रहा है। यूएसए से परमाणु करार के बाद ही तेल और अनाजों के आयात -निर्यात का रास्ता भी साफ होगा। उन्होंने कहा कि सरकार परमाणु करार पर समझौता जनता के सामने रखेगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: