HomeNewsRajasthanJodhpur Jodhpur

तीन सड़क हादसों में छह मरे

जोधपुर/बाड़मेर. तीन सड़क हादसों में बुधवार को छह जनों की मौत हो गई और लगभग 28 जने घायल हो गए।

जोधपुर से गांधीधाम जा रही बस को कच्छ के पास रापर तहसील के गागोदर गांव के पास ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बीकानेर निवासी बीएसएफ के पूर्व डीआईजी बीएस शेखावत घायल हो गए। उनकी पत्नी ओमकंवर, जोधपुर निवासी अंबाराम विश्नोई और झुंझुनूं के महावीरप्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई।

जोधपुर के राजूराम, संजयकुमार, प्रदीपकुमार पत्नी रामजीवन, लक्ष्मण पुरोहित एवं बाड़मेर का बागाराम गंभीर घायल हो गए। दुर्घटना में घायल हुए बीस लोगों का गांधीधाम व भचाऊ के अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

दूसरे हादसे में धोरीमन्ना से करीब छह किमी दूर राष्ट्रीय राजमार्ग 15 पर दोपहर को सड़क पार करते समय बालिका संगीता (5) को कार ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। बालिका के चाचा हरजीराम जाट ने धोरीमन्ना थाने में मामला दर्ज कराया। बाद में शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। हरजीराम सहित अन्य रिश्तेदार शव को जीप में लेकर गांव लौट रहे थे। तभी दुर्घटनास्थल से करीब पचास फीट दूर जीप की ट्रक से टक्कर हो गई।

इससे जीप चालक सहित आठ लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हरजीराम (25) पुत्र भगवानाराम ने दम तोड़ दिया। गंभीर घायल देरामाराम (40) को सांचौर रैफर किया गया। वह भी मृतक बालिका का रिश्तेदार था। सांचौर ले जाते समय रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: