HomeNewsRajasthanKota Kota

जनसंपर्क कार्यालय पर ताला!

झालावाड़. झालावाड़ के अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने बुधवार को सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय पर ताला लगवा दिया। मिनी सचिवालय में दफ्तर के कमरों को लेकर पीआरओ और एडीएम में कई दिनों से तकरार चल रही थी।

प्रकरण के अनुसार पिछले दिनों एडीएम राजेन्द्र शर्मा ने जनसंपर्क विभाग के दफ्तर को चौथी मंजिल पर शिफ्ट करने के निर्देश दिए थे। मौजूदा कमरे सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग को आवंटित कर दिए गए है।

इस विभाग के कमरे हाड़ौती बैंक को दे दिए गए हैं। निर्देश के बावजूद जनसंपर्क अधिकारी घनश्याम वर्मा ने दफ्तर शिफ्ट नहीं किया। इस पर एडीएम राजेन्द्र शर्मा ने बुधवार सुबह दफ्तर पर ताले लगवा दिए गए। सूचना एवं जनसंपर्क दफ्तर अभी भूतल पर चलता है। सुबह दस बजे दफ्तर का स्टाफ पहुंचा तो वहां ताला लगा पाया। कारण पता चलने पर उन्होंने वहां प्रदर्शन किया।

खासे हंगामे के बाद दोपहर 12 बजे प्रशासन ने ताला खुलवा दिया। इस बारे में पीआरओ घनश्याम वर्मा ने कहा कि जनसंपर्क विभाग का दफ्तर फ्रंट में होना चाहिए। चौथी मंजिल पर जो कमरे दिए गए हैं, वो पहले से ही भेड़ ऊन विभाग को आवंटित हैं। प्रदर्शनी के लिए विभाग ने बड़े-बड़े बोर्ड बनवा रखे हैं, उन्हें आसानी से वहां से शिफ्ट नहीं किया जा सकता। जनसंपर्क कार्यालय वाले कमरे सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग को आवंटित किए गए हैं। यह दफ्तर भू-तल पर रहेगा तो यहां वाले विकलांग, वृद्ध और महिलाओं को सुविधा रहेगी।
-राजेंद्र शर्मा, एडीएम





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: