HomeBusinessCorporate Corporate

गेट्स फाउंडेशन ने रिटेल में निवेश किया

मुंबई. टाटा की रिटेल चेन ट्रेंट लि में द बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन ने 4.47 करोड़ रुपए में 98,790 शेयर खरीद लिए हैं। ये शेयर मार्गन स्टेनली की एफआईआई इकाई ने बेचे हैं। यह फाउंडेशन दुनिया का सबसे अमीर चेरिटेबल ट्रस्ट है।

फाउंडेशन ने इससे पहले भारतीय कंपनी में एक ही निवेश किया है। उसने 2.46 करोड़ रुपए में जियोमेट्रिक साफ्टवेयर के 3.42 लाख शेयर खरीदे हैं। फाउंडेशन के प्रवक्ता ने कहा है कि सौदे के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

फाउंडेशन उस धन का निवेश करता है, जो चेरिटेबल संस्थाओं को दान किया जाता है। इस महीने ट्रेंट के शेयर 52 सप्ताह के न्यूनतम भावों पर चल रहे थे।

हाल ही में ट्रेंट के एमडी नोएल टाटा ने 2000 करोड़ रुपए के निवेश की घोषणा की थी। वह 50 हाइपर मार्केट का निर्माण करना चाहते हैं। फाउंडेशन के बारे में रोचक बात यह है कि इसमें वारेन बफे भी ट्रस्ट के बोर्ड में हैं क्योंकि उन्होंने सबसे ज्यादा दान किया है। लेकिन ट्रेंट में निवेश के फैसले में बफे की कोई भूमिका नहीं है। भारत के शेयर बाजार में बफे के प्रवेश की भविष्यवाणियां कई बार की गई हैं, लेकिन कभी भी सही साबित नहीं हुई।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: