न्यूयॉर्क.
टाइगर वुड्स इस साल और शायद अगले पूरे साल भर भी खेल नहीं पाएंगे। टाइगर की अभी-अभी नी सर्जरी हुई है। उनका भी कहना है कि वे नहीं जानते की वे अब कब मैदान में लौटेंगे। आज वुड्स और उनकी इंजरी इसलिए भी चर्चा का विषय बने हुए हैं क्योंकि टाइगर अगले दो-तीन सालों में दुनिया के सबसे पहले बिलियनएयर एथलीट बनने की दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं।
विश्व नंबर एक अमेरिकी गोल्फर टाइगर वुड्स 2010 तक एक अरब डॉलर से अधिक इनामी राशि जीतने के साथ कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए विश्व के पहले अरबपति खिलाड़ी बन जाएंगे। फोब्र्स पत्रिका के अनुसार 14 चैंपियनशिप विजेता वुड्स ने सिर्फ 2007 में ही 11 करोड़ डॉलर की कमाई कर ली थी।
दुनिया के सबसे अमीर लोगों को सेलिब्रिटी 100 की सूची में शामिल करने वाली इस पत्रिका ने खिलाड़ियों में इंग्लैंड के फुटबॉलर डेविड बेकहम को दूसरे स्थान पर रखा है। उनकी कमाई साढ़े छह करोड़ डॉलर थी। फोब्र्स के अनुसार ऐसे कई धनकुबेर हैं जिन्हें खेलों में भी महारत हासिल है लेकिन ऐसा कोई अरबपति नहीं जिसने सिर्फ खेलों के जरिये इतनी कमाई की हो।
अमेरिका के वुड्स अभी तक विज्ञापनों से 75 करोड़ डॉलर से अधिक कमा चुके हैं। 32 वर्षीय वुड्स ने सबसे तेजी से 50 टूर्नामेंट जीतने का रिकॉर्ड बनाया है और वे जैक निकोलस के 18 बड़ी चैंपियनशिप जीतने के रिकॉर्ड के करीब हैं। नाईके, बुइक और जिलेट जैसी बड़ी कंपनियों से वुड्स के अनुबंध हैं।
भारतीय अभी भी बहुत पीछे
इंडियन स्पोर्ट्सपर्सन में से एक भी ऐसा प्लेयर नहीं है जो कमाई के मामले में टाइगर वुड्स को टक्कर दे सके। भले ही आईपीएल ने कुछ प्लेयर्स की ब्रैंड वैल्यू को बढ़ा दिआ हो, लेकिन अगले 10 सालों तक भी कोई क्रिकेटर बिलियनएयर की लिस्ट में जगह नहीं बना सकता। इंडियन स्पोर्ट्स में सचिन तेंडुलकर को सबसे अमीर खिलाड़ी माना जा सकता है लेकिन लिटिल मास्टर भी टाइगर वुड्स को आसानी से नहीं पकड़ पाएंगे। सचिन की कमाई को लेकर कई विज्ञापन इंडस्ट्री अलग-अलग फिगर्स बताती हैं। एक सूत्र के अनुसार अपने 19 साल के करिअर में सचिन 400 करोड़ रुपए की कमाई कर पाए हैं। एक अन्य सूत्र के अनुसार सचिन तेंडुलकर 500 करोड़ की कमाई ही कर पाएंगे, जबकि दुनिया के नंबर 1 गोल्फर टाइगर वुड्स अगले तीन सालों में ही बिलियन डॉलर पर कर जाएंगे।
सचिन फिर भी धोनी से आगे
इस समय भारत में तेंडुलकर वनडे कप्तान धोनी के साथ सबसे हॉटेस्ट ब्रांड की रूप में चल रहे हैं। ये दोनों खिलाड़ी एक साल में एक ब्रांड के लिए 3 से 4 करोड़े रुपए ले रहे हैं। इस समय जहां सचिन 11 ब्रांड के लिए काम कर रहे हैं वहीं धोनी 19 ब्रांड के साथ जुड़े हुए हैं। बावजूद इसके धोनी अभी भी कमाई के मामले में सचिन से पीछे हैं।
आनंद का नंबर दूसरा
इस समय चेस प्लेयर ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद इंडिया के दूसरे सबसे धनी खिलाड़ी हैं। 1994-95 में वर्ल्ड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले चेस प्लेयर थे। इसके अलावा एक समय में आनंद क्रिकेटर्स से भी ज्यादा अमीर थे। कुछ ही दिनों में चेस प्लेयर की कुल कमाई 100 करोड़ के करीब हो जाएगी।
यूं तय किया सफर
1996 में नंबर वन गोल्फर बनने वाले वुड्स की पिछले 12 सत्रों की कमाई वर्ष ईनाम विज्ञापन से आय कुल
1996 ़ 894060 ़12250000 ़13144060
1997 ़2380831 ़19500000 ़21880831
1998 ़2927946 ़27000000 ़29927946
1999 ़7681625 ़27000000 ़34681625
2000 ़11034530 ़38000000 ़49034530
2001 ़7771562 ़56000000 ़63771562
2002 ़8292188 ़67000000 ़75292188
2003 ़6700288 ़77000000 ़83700288
2004 ़6370407 ़83000000 ़89370407
2005 ़11992739 ़75000000 ़86992739
2006 ़11941827 ़87000000 ़98941827
2007 ़22902706 ़99800000 ़122702706
कुल ़100890709 ़668550000 ़769440709