bhaskar Web English
HomeSportsCricket Cricket

फाइनल से पहले मस्त थे क्रिकेटर!

लाहौर.एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका को भारतीय प्लेयर कितना हल्का आंक रहे थे, इसका अंदाजा इसी बात से चल जाता है कि फाइनल से एक रात पहले टीम के तीन महत्वपूर्ण खिलाड़ी ‘बीच पार्टी’ में मस्त थे।

यहां के अखबार ‘द जंग’ के अनुसार, एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के पुरस्कार समारोह के तुरंत बाद भारतीय उपकप्तान युवराज सिंह, सुरेश रैना व रोहित शर्मा कराची के मशहूर ‘फ्रेंच बीच’ पर आयोजित पार्टी में शामिल हुए थे। यह पार्टी खिलाड़ियों के स्थानीय दोस्तों ने आयोजित की थी। कराची में इस तरह की पार्टी बड़े घराने के लोग करते हैं।

एसीसी का समारोह 5 जुलाई की शाम को हुआ था और 6 जुलाई को एशिया कप का फाइनल था। अखबार के अनुसार, पार्टी में रातभर मस्ती करने के बाद तीनों क्रिकेटर तड़के होटल लौटे थे। इनके होटल पहुंचने के कुछ घंटे बाद भारत को श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में उतरना था। अखबार ने लिखा है कि तीनों खिलाड़ी रातभर की मस्ती के बाद इतने थक गए कि वह फाइनल के लिए तरोताजा नहीं हो सके और सस्ते में निपट गए। फाइनल में युवराज दो गेंद खेल सके और जीरो रन पर बोल्ड हो गए। रैना (16) और रोहित (3) भी नाकाम रहे थे।

उल्लेखनीय है कि फाइनल से पहले वाले मैच में श्रीलंका भारत से हार गया था। इसके बाद खबरें आई थी कि श्रीलंका ये मैच जानबूझकर हारा और फाइनल में उसने भारत को पटखनी देने के लिए एक खास रणनीति तैयार की है। इसी रणनीति के तहत उसने फाइनल से पहले भारत के खिलाफ अपने गेंदबाज अजंथा मेंडिस को नहीं खिलाया। फाइनल में मेंडिस ने भारत के छह खिलाड़ियों को आउट किया था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

आपके विचार
VANESHWAR
Friday, 11th Jul 2008, 10:12
its a shame ,such a non-professional,and irrresponsible players should be taught lessons and thrown out of team.AB KAHAN MAR GAYE WOH CHUTPUT GUT JO PUTLE JALAATE THE, MAKAN GIRATE THE