HomeNewsChhattisgarhBilaspur Bilaspur

संलग्नीकरण से स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित

जांजगीर. जनपद पंचायत बम्हनीडीह के शिक्षाकर्मियों के स्थानांतरण के खेल में स्कूलों में पढ़ाई का बुरा हाल है। इसके चलते शासकीय स्कूलों से लोगों का मोहभंग होते जा रहा है।

संलग्नीकरण की समस्या का शिकार विकासखंड के गौरव ग्राम अफरीद के बालक प्राथमिक शाला को होना पड़ रहा है। यहां पिछले वर्ष ३ शिक्षकों का स्टाफ था।

इनमें शिक्षाकर्मी भी शामिल हैं। जिनका इस वर्ष संलग्नीकरण के तहत अन्यत्र स्थानांतरण हो गया है। वर्तमान में इस स्कूल में एक मात्र शिक्षक अपनी सेवा प्रदान कर रहा है। उसके सामने अब यह समस्या उत्पन्न हो गई है कि स्कूल में वह बच्चों को पढ़ाए या आवश्यक दस्तावेज बनाए। स्कूल में १२५ छात्र अध्ययनरत हैं। जिनको संभालना भी एक शिक्षक के बस की बात नहीं है।

बच्चे आते हैं खेलते-कूदते हैं फिर मध्यान्ह भोजन के बाद छुट्टी हो जाती है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है शिक्षाकर्मियों की संलगAीकरण से समस्या कैसे उत्पन्न होती है। इसी तरह की समस्या विकासखंड के कई गांवों के स्कूलों में है।

बालक प्राशा अफरीद के जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष विष्णु राठौर नेबताया कि स्कूल में शिक्षक नहीं होने से बच्चों की पढा़ई प्रभावित हो रही है। उन्होंने शिक्षक की नियुक्ति की मांग की है। ग्राम रोहदा के विधायक प्रतिनिधि दिनेश महंत ने बताया कि जनपद पंचायत बम्हनीडीह के शिक्षाकर्मियों के स्थानांतरण के खेल में स्कूलों में पढ़ाई का बुरा हाल है। लोगों का इसके चलते शासकीय स्कूलों से मोहभंग होते जा रहा है।

लेनदेन का आरोप
नियम के मुताबिक शिक्षाकर्मियों का संलग्नीकरण अथवा स्थानांतरण उनके दो वर्ष के परीविक्षा अवधि पूर्ण किए बिना नहीं किया जा सकता। किसी विशेष परिस्थिति में ही इन्हे इधर से उधर किया जा सकता है। मगर जनपद पंचायत बम्हनीडीह के शिक्षाकर्मियों का संलग्नीकरण चुटकी का खेल हो गया है। जनपद क्षेत्र के शिक्षक व अन्य कर्मचारी लेन-देन के बलबूते जनपद पंचायत बम्हनीडीह के थोक के भाव में शिक्षाकर्मियों का संलग्नीकरण का आरोप लगाते हैं।

शिक्षाकर्मी अपनी समस्या बताते हैं, जिसे देखते हुए संलग्नीकरण किया जाता है। लेन-देन की बात बेबुनियाद है।
एलएन बंजारे, सीईओ जपं बम्हनीडीह





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: