HomeNewsRajasthanAjmer Ajmer

देश निकाले के आदेश

अजमेर. people गुपचुप पुष्कर यात्रा करने पर पाकिस्तानी जायरीन जत्थे के तीनों सदस्यों को संदिग्ध माना गया है। राज्य के गृह विभाग ने तीनों को देश से बाहर करने के आदेश दिए हैं। दस साल तक इनकी भारत यात्रा पर भी पाबंदी लगाई जाएगी।

इनके पासपोर्ट ब्लैकलिस्टेड किए जाएंगे। खुफिया विभाग के एएसपी गजानंद वर्मा ने बताया कि वीजा कानून का उल्लंघन कर गुपचुप पुष्कर जाने वाले पाकिस्तानी शौकत हयात खान, जरार खान और मुबारक अली को गृह विभाग ने देश से बाहर करने के आदेश दिए हैं।

इन्हें 12 जुलाई को पाकिस्तानी जायरीन जत्थे के साथ रवाना किया जाएगा। आरोपी पाकिस्तान के मानसरा, खान बहादुर और गुजरावालां जिले के रहने वाले हैं। मुबारक अली पाक रेलवे का रिटायर्ड अफसर है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: