HomeNewsRajasthanAjmer Ajmer

नहीं आई मुख्यमंत्री की चादर

अजमेर. raje ख्वाजा साहब के उर्स के मौके पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की ओर से चादर पेश नहीं की गई। पिछले चार साल में यह पहला मौका है जब उर्स के मौके पर सीएम की ओर से चादर पेश नहीं की गई। श्रीमती राजे ने सन 03 में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर और उसके बाद पिछले साल तक मुख्यमंत्री के तौर पर उनकी तरफ से दरगाह में चादर पेश की गई थी। ख्वाजा साहब की छठी शरीफ और छोटे कुल की रस्म के साथ ही गुरुवार को उर्स समाप्त हो गया, लेकिन इस बार मुख्यमंत्री की ओर से चादर पेश नहीं की गई।

आमतौर पर वर्ष में तीन - चार बार दरगाह में हाजिरी देने वाले भाजपा सरकार में एक मात्र मुस्लिम विधायक और मंत्री युनूस खां ने भी 796वें उर्स में शिरकत नहीं की है। श्रीमती राजे और युनूस खां की ओर से उर्स में चादर पेश नहीं होने पर खादिम समुदाय और स्थानीय लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

सीएम 12 को अजमेर में
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे 12 जुलाई को बूढ़ा पुष्कर में बने घाटों का लोकार्पण करेंगी। वह शनिवार सुबह 11. 35 बजे हेलीकॉप्टर से करनोस में बनाए गए अस्थायी हेलीपैड पर पहुंचेंगी। वहां से सिंधिया बूढ़ा पुष्कर पहुंचकर घाटों का लोकार्पण करेंगी। इस अवसर पर वह यहां पर जनसमूह को भी संबोधित करेंगी।

कार्यक्रम में शिरकत कर मुख्यमंत्री का दोपहर 1:30 बजे रवाना होकर 2 बजे जयपुर पहुंचने का कार्यक्रम है। कलसीएम का होकरा गांव में नरेगा के तहत चल रहे सड़क निर्माण कार्य का अवलोकन करने का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: