HomeNewsPunjabAmritsar Amritsar

मान सहित सात के खिलाफ चार्जशीट

अमृतसर. श्री दरबार साहिब में खुलेआम खालिस्तान की मांग करने के मामले में एडिशनल सैशन जज केके करीर की अदालत में वीरवार को सिमरनजीत सिंह मान सहित सात लोगों के खिलाफ चार्ज शीट दाखिल की गई।

अदालत ने मान सहित सर्बजीत सिंह, गुरजतिंदर सिंह, दया सिंह कक्कड़, बलदेव सिंह सराबा, भाई राम सिंह, जगजीत सिंह चौहान व रजिंदर कुमार पर धारा 124-ए, 153-ए व 120-बी के तहत चार्ज लगाया। आरोपियों में से चौहान की मौत हो चुकी है, जबकि बाकी वीरवार को अदालत में पेश हुए। अगली सुनवाई 11 अगस्त को होगी।

एसएचओ राजिंदर सिंह की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में जून 2006 को मामला दर्ज किया गया था। इसके मुताबिक 06 जून 2006 को श्री दरबार साहिब में 06 जून 1984 में नीला साका तारा में मारे गए लोगों की याद में श्री अखंड पाठ साहिब का भोग डाला गया था। इस दौरान मान सहित सभी आरोपियों ने भोग के बाद खालिस्तान के पक्ष में नारेबाजी की थी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: