bhaskar Web English
HomeNewsPunjabAmritsar Amritsar

अन्नगढ़ नाले से 6 जिंदा बम मिले

अमृतसर. नगर निगम कर्मियों को अन्नगढ़ नाले की सफाई के दौरान ६ जिंदा बम मिले हैं। इनमें से पांच ५ किलोग्राम के और 1 एक किलोग्राम का है। फोरैंसिक विभाग की टीम को बमों की जांच करने के लिए बुला लिया गया है।

डीएसपी स्पैशल अवतार सिंह और गेट हकीमां चौकी इंचार्ज लेखराज मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। डीएसपी के मुताबिक बम काफी पुराने हैं और इनकी जानकारी सेना के अधिकारियों को दे दी गई है।

जानकारी के अनुसार दोपहर १ बजे निगम के एसडीओ वजीर सिंह की निगरानी में नाले की सफाई चल रही थी। इस दौरान सफाई में जुटे कर्मी बलविंदर सिंह को नाले में लोहे की भारी-भरकम वस्तु दिखाई दी। इसे बाहर निकल कर पुलिस को सूचित किया गया। बाद में इनके बम होने की पुष्टि हो गई। खुदाई के दौरान नाले से पांच और बम भी बरामद हुए हैं। बम मिलने से इलाके में सनसनी का माहौल है।

-जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। बम काफी पुराने और सेना से संबंधित हैं, प्राथमिक जांच में यही पता चल पाया है।
-अवतार सिंह, डीएसपी स्पैशल





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: