HomeNewsInternational International

काबुल जाएगा विशेष सुरक्षा दस्ता!

नई दिल्ली.काबुल में भारतीय दूतावास के बाहर हुए जबरदस्त विस्फोट के बाद अफगानिस्तान व पाकिस्तान जैसे खतरनाक देशों में भारतीय राजनयिकों की सुरक्षा मुहैया कराने के लिए दबाव बढ़ रहा है। वहीं, सेनाध्यक्ष जनरल दीपक कपूर ने संकेत दिया कि यदि आवश्यकता पड़ी तो काबुल में दूतावास की सुरक्षा के लिए सेना विशेष दस्ता भेजने के लिए तैयार हैं।

पाकिस्तान और अफगानिस्तान में काम कर चुके एक राजनयिक ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय राजनयिक गतिविधियों के विस्तार के साथ सुरक्षा पर भी ध्यान देना होगा।

एक वरिष्ठ खुफिया अधिकारी ने कहा कि राजनयिक के अपहरण या आतंकी हमले जैसी आशंका के मद्देनजर विशेष अभियान की क्षमता विकसित की जाना चाहिए। काबुल में भारतीय दूतावास की सुरक्षा संभालने वाली भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की प्रशंसा करते हुए आर्मी चीफ कपूर ने कहा ‘हमला काफी सोचा-समझा और पूर्वनियोजित था।

इसमें आईएसआई का हाथ होने की आशंका है।’ उन्होंने कहा कि यदि काबुल में खतरे की आशंका बढ़ती है तो वहां विशेष सुरक्षा बल तैनात करने पर विचार करना चाहिए। यदि खतरा अधिक हो तो मदद उपलब्ध कराई जा सकती है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: