HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

फ्लर्टी सोफी

वीजे, गायिका और सक्षम अभिनेत्री के तौर पर जानी जातीं सोफी चौधरी अपनी सैक्सी इमेज के साथ अभिनय जगत की एक हॉट प्रॉपर्टी हैं। ‘स्पीड’, ‘अगर’, ‘आय सी यू’, ‘प्यार के साइड इफैक्ट्स’, ‘शादी नंबर वन’ और ‘हे बेबी’ आदि फिल्मों में अपनी आकर्षक उपस्थिति दर्ज करवा चुकीं सोफी की अब चार फिल्में प्रदर्शित होने वाली हैं। इसी तरह बतौर गायिका उनका नया एलबम जल्दी ही रिलीज़ होने वाला है और बतौर वीजे वह एम टीवी की शान तो हैं ही। ग़ौरतलब है एम टीवी ने हाल में देश के कुछ चुनिंदा शहरों में ‘लाइसैंस टू फ्लर्ट’ जैसा एक अनोखा आयोजन किया था। इस आयोजन के विजेताओं को पुरस्कृत करने सोफी चौधरी जब मुंबई के एक होटल पहुंचीं, तो उनसे फ्लर्ट, प्यार और कैरियर को लेकर यह मÊोदार बातचीत हुई-

फ्लर्ट के बारे में आपकी क्या राय है?

फ्लर्ट को मैं लाइफ़ के लिए Êारूरी मानती हूं। देखिए, कोई भी इंडिविजुअल हो, उसमें इगो Êारूर होता है। फ्लर्ट ऐसी चीÊा है, जो हर आदमी के इगो को बूस्ट (पोषण) देता है। उसे एक और ऊंचाई देता है। फ्लर्ट को मैं हार्मलेस मानती हूं। इससे किसी को कोई नुक़सान नहीं होता है, बशर्ते बातचीत तक ही इसकी लिमिट होनी चाहिए।

एम टीवी के इस तरह के आयोजन ‘लाइसैंस टू फ्लर्ट’ किस तरह से करेक्ट हैं?

इस कैंपेन से हम सभी लोगों ने यही मैसेज दिया है कि चाहे रोमांस करना हो या डेटिंग पर जाना हो, सबको अपनी-अपनी Êिाम्मेदारी का अहसास होना चाहिए। Êिाम्मेदारी के साथ फन करो, तो किसी को तकलीफ़ नहीं होगी।

आप भी फ्लर्ट करती हैं?

मैं शादी के बाद Êारूर अपने हसबैंड के साथ फ्लर्ट करूंगी। मेरा मानना है कि हसबैंड-वाइफ़ के बीच एक सीरियस रिलेशनशिप रहनी चाहिए। उनमें कमिटमैंट होना चाहिए। इसके साथ ही उन्हें फ्लर्ट के Êारिए अपनी लाइफ़ में कुछ न कुछ नया करते रहना चाहिए। कभी मस्ती के लिए वैसा भी कर लेना चाहिए, जो वे Êयादा पसंद नहीं करते हैं। मेरा मानना है कि लाइफ़ में कुछ नयापन आता रहे, तो आदमी बोर नहीं होता है। आप एम टीवी की वीजे हैं। लंदन में पैदा हुई हैं और ग्लैमर वर्ल्ड से जुड़ी हैं, फिर ऐसी बातें..?

हां, कभी-कभी मैं भी सोचती हूं कि मुझे फिफ्टी-सिक्सटी में पैदा होना चाहिए था। मैं काफ़ी देर से पैदा हुई हूं। पर, शायद इसकी वजह मेरी परवरिश भी है। मेरे फादर हमेशा कहते हैं कि अपनी Êाुबान और Êामीन से आदमी को नहीं कटना चाहिए।

अपने कैरियर से संतुष्ट हैं?

‘प्यार के साइड इफैक्ट’ के साथ लोगों ने मुझे पसंद करना शुरू कर दिया था, इसके लिए मैं सबकी शुक्रगुÊार हूं। मुझे लगता है कि मैं हर साल आगे बढ़ रही हूं। शायद इंडस्ट्री में मैं अकेली ऐसी कलाकार हूं, जो बतौर वीजे, सिंगर और एक्ट्रेस अच्छा काम कर रही हूं। मुझे हर रूप में दर्शकों ने पसंद किया है और उनका यह प्यार मेरे लिए बना हुआ है। इस साल मेरी चार अच्छी फिल्में रिलीज़ होने वाली हैं, तो मुझे पूरा यक़ीन है कि ये मुझे और अच्छी पहचान दिलाएंगी।

वे कौन-कौन सी फिल्में हैं?

‘डैडी कूल’, ‘फ्रीज़’, ‘अलीबाग़’ और ‘किडनैप’ मेरी आने वाली फिल्में हैं। इनमें से ‘डैडी कूल’ सबसे पहले रिलीज़ होगी। उसके बाद ‘किडनैप’ रिलीज़ होगी। ‘किडनैप’ में मैंने अपने कैरियर का पहला आइटम सांग किया है, जो संजय दत्त के साथ है। संजय गुप्ता की ‘अलीबाग़’ में मेरा रोल काफ़ी पावरफुल है। हां, एक फिल्म बॉबी बेदी की भी कर रही हूं, जिसमें ऋषि कपूर जी मेरे को-एक्टर हैं।

और आपका म्यूज़िक एलबम?

जुलाई आख़िर में या अगस्त में मेरा नया एलबम म्यूÊिाक मार्केट में आ जाएगा। यह एलबम हमने लंदन में रिकॉर्ड किया है। इसमें आठ गाने हैं, जिन्हें बप्पी लहरी जी के बेटे बाप्पा लहरी और रिशी रिच ने कंपोज़ किया है। इस एलबम का नाम भी तय हो गया है, पर अभी नहीं बताऊंगी, कुछ बाद के लिए बचा के रखना भी Êारूरी है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: