bhaskar Web English
HomeNewsPunjabAmritsar Amritsar

स्निफर कुत्तों की सूंघने की शक्तिखत्म

अमृतसर. पंजाब के संवेदनशील राजासांसी एअरपोर्ट, अटारी बॉर्डर और अटारी रेलवे स्टेशन की सुरक्षा खतरे में है। इसका प्रमुख कारण यह है कि अमृतसर के कस्टम विभाग के पास मौजूद स्निफर कुत्तों की सूंघने की शक्तिखत्म हो गई है। विभाग को इसकी जानकारी है, फिर भी जांच की कार्रवाई छह महीने से इन्हीं कुत्तों से कराई जा रही है।

कस्टम विभाग के पास तीन स्निफर कुत्ते हैं, जिनमें से एक विस्फोटक पदार्थ और दो नशीले पदार्थ सूंघने में ट्रेंड हैं, लेकिन ये अपनी सूंघने की शक्ति खो चुके हैं।

क्यों खत्म होती है शक्ति
जानकारों के अनुसार, स्निफर कुत्तों की सूंघने की शक्ति खत्म होने की वजह उन्हें नियमित अंतराल पर संबंधित पदार्थ न सुंघाया जाना है। विशिष्ट पदार्थ को सूंघने में प्रशिक्षित इन कुत्तों को यदि 15 दिन में एक बार यह पदार्थ न सुंघाया जाए तो उनमें इसे सूंघकर पहचानने की शक्ति कमजोर हो जाती है।

मौजूदा स्निफर कुत्ते बूढ़े होने के कारण सूंघने की शक्ति खो चुके हैं। यह अब नहीं लौट सकती। इन कुत्तों को बदलने के लिए उच्चधिकारियों को लिखा गया है।’
-पीके खैरा, एडीशनल कमिश्नर कस्टम, अमृतसर





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: