News
Chhattisgarh
Bilaspur Bilaspur बिलासपुर.
जिले के नवसाक्षर एवं शालात्यागी बच्चों के लिए पांचवीं एवं आठवीं पास कराने ‘परीक्षा महाभियान’ चलाया जा रहा है। इसके तहत शुक्रवार को अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें परीक्षा तिथि, परीक्षा शुल्क, परीक्षा केंद्र एवं पाठच्यक्रम तय किए गए। बैठक में परीक्षार्थियों के लिए निर्धारित परीक्षा शुल्क में कमी करने संबंधी महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।
राज्य साक्षरता मिशन के निर्देशानुसार नवसाक्षर एवं शालात्यागी छात्रों को पांचवीं एवं आठवीं की परीक्षा में शामिल कर उत्तीर्ण करने के लिए जिले में परीक्षा महाभियान की तैयारियां जोरों पर हैं।
जिले को इस वर्ष पांचवीं में 72 हजार एवं आठवीं में 15 हजार छात्रों को परीक्षा में शामिल करने का निर्णय लिया गया है। इसे ध्यान में रखकर पहले चरण की परीक्षा सितंबर के अंतिम सप्ताह में आयोजित की जाएगी, जिसमें पांचवीं के 36 हजार व आठवीं के 7 हजार 5 सौ परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसी तरह दूसरे चरण की परीक्षा दिसंबर अंत तक ली जाएगी।
जिला प्रौढ़शिक्षा अधिकारी प्रदीप श्रीवास्तव ने बताया कि परीक्षा को लेकर शुक्रवार को एक विशेष बैठक आयोजित की गई थी। इस दौरान पांचवीं के छात्र से परीक्षा शुल्क के रूप में 15 रुपए एवं आठवीं के छात्रों से 25 रुपए लेने का निर्णय लिया गया। इससे पहले यह शुल्क क्रमश: 17 एवं 35 रुपए निर्धारित था। परीक्षा के लिए जिले के सभी संकुलों को केंद्र बनाने का निर्णय लिया गया।
श्री श्रीवास्तव ने बताया कि छात्रों को अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराने के लिए भी शासन स्तर पर चर्चा की जा रही है, ताकि उन्हें परीक्षा की तैयारी में आसानी हो। परीक्षा में शामिल होने के लिए न्यूनतम आयु तय की गई है। ऐसी स्थिति में जन्म प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। छात्रों की सुविधा के लिए पंच, सरपंच या पार्षद से प्रमाणित प्रमाणपत्र मान्य किया गया है।
कैसा होगा पाठच्यक्रम?
बैठक में दोनों कक्षाओं के लिए पाठच्यक्रम एवं प्रoAपत्रों के अंक भी तय कर दिए गए हैं। इसके अनुसार पांचवीं की परीक्षा में भाषा (हिंदी व छत्तीसगढ़ी), व्यवहारिक गणित एवं पर्यावरण विषय होंगे, जिसके लिए 50-50 अंक निर्धारित हैं। इसमें 20 अंकों के वस्तुनिष्ठ प्रoA पूछे जाएंगे। इसी तरह आठवीं कक्षा में भाषा (हिंदी, छत्तीसगढ़ी), सामाजिक विज्ञान, व्यवहारिक गणित, पर्यावरण एवं नैतिक शिक्षा विषय के प्रoA पूछे जाएंगे। सभी प्रoAपत्रों के लिए 50-50 अंक निर्धारित हैं, जिसमें 20 अंकों के वस्तुनिष्ठ प्रoA पूछे जाएंगे।
प्रश्नपत्र निर्धारण समिति बनी
परीक्षा महाभियान को लेकर आयोजित बैठक में प्रoAपत्रों के निर्धारण के लिए छह सदयीय समिति बनाई गई है। इसके तहत जिला शिक्षाअधिकारी बीएल र्कुे अध्यक्ष, जिला प्रौढ़शिक्षा अधिकारी प्रदीप श्रीवास्तव सचिव, सहायक संचालक शिक्षा मनोज सिंह, सहायक आयुक्त आजाकवि गायत्री नेताम, एवं परीक्षा प्रभारी पीला सिंह ठाकुर शामिल किए गए हैं।