News
Madhya Pradesh
Gwalior Gwalior शिवपुरी. केन्द्रीय संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 12 जुलाई से तीन दिवसीय अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर आ रहे हैं।
श्री सिंधिया 12 जुलाई को 11 बजे ग्वालियर से प्रस्थान कर शिवपुरी पहुंचेगे जहां दोपहर एक बजे पत्रकार वार्ता लेंगे। इसके बाद डेढ़ बजे पेंशनर्स एसोसिएशन भवन का उद्घाटन करेंगे। पौने दो बजे शिवपुरी से प्रस्थान कर श्री सिंधिया दो बजे ग्राम डबिया पहुंचेगे। यहां पर डबिया से खुटैला सड़क का भूमिपूजन करेंगे।
श्री सिंधिया दोपहर सवा तीन बजे सिरसौद में बीएसएनल सेवाओं का उद्घाटन करेंगे। शाम पांच बजे ग्राम जुंगीपुरा में जनसंपर्क करेंगे। इसके बाद शाम छह बजे ग्राम गरेठा में गरेठा से बसई मार्ग का भूमिपूजन करेंगे। शाम सवा सात बजे ग्राम क्यारा में बीएसएनएल सेवाओं का उद्घाटन करने के बाद श्री सिंधिया चंदेरी के लिए रवाना हो जाएंगे।
श्री सिंधिया 13 और 14 जुलाई को गुना और अशोकनगर जिले में भी कई योजनाओं का भूमिपूजन और उद्घाटन करेंगे। वे 14 जुलाई की शाम शिवपुरी जिले के खनियांधाना के ग्राम लहर्रा में जनसंपर्क करेंग।