HomeNewsRajasthanAjmer Ajmer

ब्याह रचाकर तोड़े चार के अरमान

अजमेर. marr न्यूजीलैंड के नागरिक ने चार युवतियों को शादी के जाल में फंसाकर उनके परिवारजनों से लाखों रुपए लूट लिए। उसने इसके बाद सभी को छोड़ दिया। आरोपी ने इंटरनेट पर वेबसाइट के माध्यम से युवतियों को फंसाया था।

क्रिश्चियन गंज इलाके की पीड़िता ने इस सनसनीखेज मामले का खुलासा किया। उसने अदालत में न्याय की गुहार की थी। कोर्ट के आदेश से महिला थाना पुलिस ने शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस के अनुसार क्रिश्चियन गंज निवासी गोविंद नारायण की पुत्री पीयूष शर्मा के परिवाद पर आरोपी न्यूजीलैंड निवासी योगेश शर्मा पुत्र सत्यवानव्रत शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

पीड़िता के अनुसार इंटरनेट पर वेबसाइट शादी डॉट कॉम के माध्यम से उसका न्यूजीलैंड निवासी भारतीय मूल के योगेश शर्मा से सम्पर्क हुआ था।

घरवालों की मर्जी से 18 मार्च 06 को योगेश से हिंदू रीति से न्यूजीलैंड में विवाह हुआ था। शादी को 3 अप्रैल को कानूनी जामा पहनाया गया। करीब दो महीेने तक वह योगेश के साथ न्यूजीलैंड में रही। इस दौरान योगेश ने उसे घरवालों से बिजनेस के लिए रुपए लाने के लिए उस पर दबाव डालना शुरू कर दिया था।

वह परेशान होकर 15 जून 06 को पिता के घर लौट आई। इसके एक महीने बाद ही 15 जुलाई को योगेश और उसकी मां सावित्री देवी अजमेर आए। यहां दोनों कुछ दिन साथ रहे। योगेश ने उसके घरवालों को झांसा दिया कि बिजनेस के लिए उसे 25 लाख रुपए की जरूरत है।

घरवालों ने चार लाख रुपए योगेश और उसकी मां सावित्री को दिए थे। योगेश राशि लेकर न्यूजीलैंड चला गया। वह अक्टूबर में फिर वापस आया और कारोबारी परेशानी के बहाने से तीन लाख रुपए और ले गया। उसके बाद उसने सम्पर्क नहीं किया। बाद में उसके फ्रॉड का खुलासा हुआ कि वह शादी से पहले ही विवाहित था। उसकी पहली पत्नी अनिता सिंह से दो बच्चे कृष्णा और दिव्या हैं। फिजी की एक युवती, दिल्ली की स्वर्मित भंडारी से उसने अलग-अलग शादियां की और माल हड़प कर उन्हें छोड़ दिया।

अभी भी कुंवारा!
पीड़िता के वकील दिलीप शर्मा ने बताया कि आरोपी योगेश ने वेबसाइट पर अभी भी खुद को अविवाहित बता रखा है। भ्रामक बायो- डेटा से भोली-भाली युवतियों को फांसने का उसका प्रयास अभी भी जारी है।

तलाक के लिए दबाव : पीड़िता के वकील दिलीप शर्मा का कहना है फ्रॉड का खुलासा होने के बाद आरोपी पीड़िता और उसके घरवालों पर तलाक के लिए दबाव डाल रहा है। उसने पीड़िता के डाक्ययूमेंट्सस भी कब्जे में ले रखे हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: