bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanUdaipur Udaipur

मेवाड़ में भारी बारिश

उदयपुर. rain मेवाड़-वागड़ में बारिश ने कहर ढा दिया है। बारिश के कारण धरियावद, चित्तौड़गढ़ और डूंगरपुर में जनजीवन प्रभावित हुआ है। सड़कों का संपर्क कट गया है। चित्तौड़गढ़ व प्रतापगढ़ के धरियावद क्षेत्र की कई बस्तियों में पानी भर गया है। डूंगरपुर का बेणोश्वर धाम टापू बन गया है।

गत 24 घंटों में धरियावद में 11 इंच और चित्तौड़गढ़ में 11 इंच बारिश रिकार्ड की गई है। इन दोनों स्थानों पर बाढ़ नियंत्रण के लिए कोई तैयारी नहीं थी। उदयपुर संभाग में मानसून पिछले 24 घंटों से सक्रिय है। उदयपुर व आसपास क्षेत्रों में रिमझिम और मध्यम दर्जे की बारिश का दौर जारी है। लगातार बारिश से शहर तरबतर हो गया है और खेतों में पानी भर गया है। नदी-नालों में भी बहाव तेज हो गया है।

उदयपुर शहर में गत 24 घंटों में 1 से दो इंच बारिश रिकार्ड की गई है। खेरवाड़ा तहसील का दो नदी बांध ओवरफ्लो हो गया है। एक ही रात में हुई 11 इंच बारिश ने धरियावद तहसील में कहर ढा दिया है। कस्बे की कई बस्तियां जलमग्न हो गई है। कर्ममोचिनी (करमोई) व सुकली नदी में पानी का बहाव तेज हो गया है। जाखम बांध में सत्रह फुट पानी की आवक हुई है। डूंगरपुर जिले में बेणोश्वर धाम टापू में तब्दील हो गया है।

इसके चारों ओर पानी का बहाव तेज है। बेणोश्वर नदी पुल पर तीन से चार फुट पानी बह रहा है। बेणोश्वर स्थित जाखम, सोम और माही नदी के संगम स्थल पर पानी का बहाव तेज हो गया है। चित्तौड़गढ़ में 11 इंच बारिश से कई बस्तियों में पानी भर गया है। जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कच्ची बस्तियों में पानी भरने से कई लोगों को घर छोड़कर जाना पड़ा।

बोदियाना नाले के उफान से रेलवे पुल के नीचे चार फीट पानी भरने से चित्तौड़गढ़-कपासन मार्ग सुबह से 6 से दोपहर 2 बजे तक बाधित रहा। आसपास क्षेत्रों मेंअधिकांश नदी-तालाब लबालब हो चुके हैं। सड़कों पर चार-पांच फीट पानी भरने से मार्ग अवरूद्ध हो गए। चित्तौड़गढ़ में एक दिन में 11 इंच बरसात हुई। यहां गंगरार में पांच इंच, छोटी सादड़ी 4 इंच, बेगूं, गादोला व डूंगला में तीन इंच से अधिक बारिश हुई।

उदयपुर जिले में सलूंबर, जयसमंद व उदयसागर में डेढ़ इंच बारिश हुई। डाया 11 मिमी, केजड़ 13 मिमी, सोमपिकअप वियर 7 मिमी, सोमकागदर 10 मिमी, झाड़ोल 10 मिमी, ऋषभदेव 7 मिमी, देवास 18 मिमी, गोगुंदा 2 मिमी, मदार बड़ा 4 मिमी, स्वरूपसागर 11 मिमी, उदयसागर डेढ़ इंच, वल्लभनगर 16, बागोलिया 17 व नाई में 6 मिमी बारिश दर्ज की गई। जाखम बांध का गुरुवार को जलस्तर 19.193 फीट था जो शुक्रवार सुबह आठ बजे तक 36.09 फीट हो गया। खेरवाड़ा में दो नदी बांध अपनी पूर्ण भराव क्षमता 29.6 फीट पार करने के बाद सुबह 2 इंच ओवर-फ्लो चल रहा था।

चित्तौड़गढ़ में बीते 24 घंटों में 9 फीट वर्षा रिकार्ड हुई। यहां अरनोद में करीब ढाई इंच, प्रतापगढ़ दो इंच, गादोला तीन इंच, छोटी सादड़ी 4 इंच, बड़ी सादड़ी दो इंच, भदेसर ढाई इंच, डूंगला तीन इंच, वागन डेढ़ इंच, निंबाहेड़ा ढाई इंच, गंभीरी साढ़े तीन इंच, गंगरार पांच इंच, कपासन दो इंच, भोपालसागर व बड़गांव 1 इंच, बेगूं साढ़े तीन इंच बरसात हुई।

राजसमंद के नंदसमंद में 3 मिमी, राजसमंद 5 मिमी, चिकलवास 2 मिमी, भराई 12 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई। बांसवाड़ा में माही सवा इंच, कुशलगढ़ करीब दो इंच, बागीदोरा 12 मिमी, गढ़ी एक इंच, घाटोल सवा इंच, बांसवाड़ा ढाई इंच बरसात रिकार्ड हुई। डूंगरपुर में धंबोला 13 मिमी, सागवाड़ा 11 मिमी, आसपुर व सोमकमला अंबा एक इंच व डूंगरपुर में 2 मिमी बरसात हुई।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: