bhaskar Web English
HomeNewsMadhya PradeshGwalior Gwalior

निजी खर्च से 75 कन्याओं का विवाह

कोलारस. मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत जनपद पंचायत कोलारस द्वारा गरीब कन्याओं की शादी कराने का प्रस्ताव जनपद में पारित किए जाने के बाद भी प्रशासन ने इसके लिए राशि मुहैया नहीं कराई। बाद में इस सामूहिक विवाह सम्मेलन का खर्च जनपद प्रतिनिधि संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष रामस्वरूप रिझारी ने उठाया और 75 कन्याओं के हाथ पीले किए। वर-वधुओं को ग्वालियर की सांसद श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने आशीर्वाद प्रदान किया।

कोलारस के कृषि उपज मण्डी में आयोजित कन्यादान विवाह समारोह में अत्यधिक बारिश के बाद भी बड़ी संख्या में जनसमुदाय मौजूद रहा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा नेत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया थीं। उन्होंने वर वधुओं को आशीर्वाद दिया।

इस अवसर पर जनपद प्रतिनिधि व कार्यक्रम के आयोजक रामस्वरूप रिझारी ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना से जनपद ने विवाह कराने का संकल्प लिया था, लेकिन प्रशासन द्वारा कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी गई और न ही उक्त योजना की राशि आबंटन की गई।

उन्होंने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन ने ऐन मौके यानि कि सम्मेलन के ठीक एक दिन पूर्व ऐसा कृत्य किया, जो मानवता को शर्मसार कर देने वाला है, क्योंकि जिन बहनों के हाथ में मेहंदी-हल्दी सजी थी, उनकी शादी का दायित्व हमारे ऊपर था, जिसे व्यक्तिगत तौर पर हमने पूरा किया और 75 जोड़ों की शादी बड़ी धूमधाम से आज हम संपन्न कराने में सफल हुए हैं।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि यशोधरा राजे सिंधिया के साथ कार्यक्रम की अध्यक्ष श्रीमती संतो बाई रावत द्वारा वर-वधू को आशीर्वाद प्रदान किया गया और उनके मंगल जीवन की कामना की।

इस सम्मेलन की खास बात यह रही कि बिना शासन की मदद से रामस्वरूप रिझारी मित्र मण्डल द्वारा 75 जोड़ों के लिए सामथ्र्य अनुसार दान दहेज दिया गया और लगभग बीस हजार लोगों को सफलता पूर्वक भोजन भी उपलब्ध कराया। इससे पूर्व कोलारस पहुंचने पर यशोधरा राजे सिंधिया का रामस्वरूप रिझारी सहित भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा गाजे-बाजे व आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: