HomeNewsPunjabAmritsar Amritsar

कस्टम को मिलेंगे नए स्निफर डॉग

अमृतसर. केंद्र सरकार ने अमृतसर कस्टम विभाग को दो नए स्निफर डॉग खरीदने की मंजूरी दे दी है। यह कार्रवाई दैनिक भास्कर में शनिवार को समाचार प्रकाशित होने के तुरंत बाद की गई है।

नए कुत्ते बीएसएफ से खरीदे जाएंगे और बीएसएफ की देखरेख में ही इन्हें नारकोटिक्स और विस्फोटक पदार्थ सूंघने की ट्रेनिंग दी जाएगाी। इनकी ट्रेनिंग एक हफ्ते में पूरी हो जाएगी।

ये कुत्ते एक सप्ताह में सुरक्षा पर तैनात हो जाएंगे। इनको बीएसएफ के मध्य प्रदेश स्थित डॉग ट्रेनिंग सेंटर में दी जाएगी। विशेषज्ञ रणबीर सहगल के अनुसार लैब्रेडॉर, गोल्डन रट्रीवर, राटवील्लर, डाबरमैन नस्ल के कुत्तों की सूंघने की शक्ति अधिक होती है। ट्रेनिंग के बाद इनकी सूंघने की शक्ति करीब चार साल तक बनी रहती है। इसे कायम रखने के लिए इन्हें प्रतिदिन नॉन वैज डाइट देनी आवश्यक है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: