HomeNewsPunjabAmritsar Amritsar

प्रेमिका ने चौकी में जहर खाया

अमृतसर. तारांवाला पुलिस चौकी में प्रेमी व खुद को प्रताड़ित किए जाने से क्षुब्ध प्रेमिका ने सल्फास की गोलियां निगल लीं। पुलिस उसे अस्पताल ले गई, जहां उसने दम तोड़ दिया।

टांडा के गांव बड़ी नीति निवासी सुरिंदर पाल सिंह, उसकी प्रेमिका लक्ष्मी और उसका दोस्त महिंदरपाल भागकर अमृतसर चले आए। लड़के के परिजनों ने तारांवाला चौकी में दोनों के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी।

पुलिस ने तीनों को श्री दरबार साहिब के बाहर शुक्रवार रात एक बजे पकड़ा और चौकी ले गई। वहां सुरिंदर को पीटा और लक्ष्मी से अभद्र व्यवहार किया। इससे क्षुब्ध लक्ष्मी ने चौकी में ही सल्फास खा लिया, जिसे वह साथ लाई थी। लड़की की हालत बिगड़ने पर पुलिस उसे और सुरिंदर को लेकर सुबह 3.50 बजे अमनदीप अस्पताल पहुंची। वहां शनिवार दोपहर लक्ष्मी ने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने गढ़ी कहानी : लक्ष्मी की मौत के बाद पुलिस ने उच्चधिकारियों को रिपोर्ट किया कि प्रेमी जोड़े को उन्होंने पकड़ा और उन्हें लड़के के परिजनों के हवाले कर दिया। उन्हें वे स्कार्पियो से घर ले जा रहे थे कि रास्ते में लड़की ने सल्फास खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। अपने ही चक्रव्यूह में पुलिस : सवाल उठता है कि जब प्रेमी जोड़े को पकड़ा तो लड़की को प्रेमी के परिजनों के हवाले क्यों किया? नियमानुसार उसे उसके मां-बाप के हवाले करना चाहिए था। दूसरे, जब लड़की स्कार्पियो में जहर खाएगी तो वे उसे लेकर अस्पताल भागेंगे कि चौकी से पुलिस को साथ लेकर अस्पताल जाएंगे? अस्पताल कर्मचारियों के अनुसार लड़की को दो पुलिस कर्मचारी और सुरिंदर अस्पताल लेकर आए थे।

कई और सवाल : रात 11 बजे जब भास्कर टीम तारांवाला चौकी पहुंची तो चौकी प्रभारी बलजीत सिंह पूरा स्टाफ नदारद था, सुल्तानविंड थाना प्रभारी कुलदीप सिंह वहां मौजूद थे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने किसी सुरिंदर को हिरासत में नहीं लिया। सूत्रों के अनुसार देर रात तक सुरिंदर को पुलिस अवैध हिरासत में रखकर समझाती रही कि वह उनकी कहानी ही सभी के सामने दोहराए वरना उसे हत्या के केस में फंसा दिया जाएगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: