News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ़. पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बेअंत सिंह का परिवार पंजाब पुलिस के आईजी सुमेध सिंह सैनी के हक में आ खड़ा हुआ है। शनिवार को बेअंत सिंह के पुत्र व पूर्व कैबिनेट मंत्री तथा प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष तेज प्रकाश सिंह कोटली व पंजाब कांग्रेस सचिव गुरकीरत सिंह कोटली ने कुछ राजनेताओं तथा वकीलों द्वारा पंजाब पुलिस के आईजी सुमेध सिंह सैणी के सस्पेंशन की मांग पर गहरी नाराजगी प्रक्ट की है। शनिवार को जारी एक प्रैस ब्यान में उन्होंने कहा कि कानून का अपना काम करने देना चाहिए तथा हमें जांच एजेंसी तथा तथा न्यायपालिका पर विश्वास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनेताओं को ऐसा कोई ब्यान जारी नहीं करना चाहिए जिसमें आतंकवाद व आतंकवादियों को सहायता मिले।
उन्होंने सुमेध ंिसंह सैणी को एक ईमानदार अधिकारी करार दिया। जिन्होंने राज्य में आतंकवाद के दौरान लड़ाई लड़ी। उन्होंने कहा कि जिस तन लागे वह तन जाने, उनके परिवार सहित जिन लोगों ने आतंकवाद को झेला है, वही इसका दर्द जान सकते हैं।
तेज प्रकाश सिंह ने कहा कि आतंकवाद का कोई धर्म, जाति व राजनीतिक पार्टी नहीं है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के दौरान जिन लोगों ने अपने पारिवारिक सदस्यों को खोया वे कभी उन काले दिनों को नहीं भूल पाऐंगे।