जालंधर. श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड को जमीन वापस देने की मांग को लेकर 21 सदस्यीय बलिदानी जत्था 11 जुलाई को पटियाला स्थित महाकाली मंदिर से सुबह 11 बजे रवाना हुआ, जो जम्मू-कश्मीर के गवर्नर को ज्ञापन सौंप जमीन वापस देने की मांग करेगा।
मामले को लेकर विचार विमर्श करने के लिए जत्था गवर्नर को 72 घंटे मौका देगा। इसके बाद दिल्ली के जंतर मंतर के पास उग्र प्रदर्शन करेगा। उक्त शब्द अखिल भारतीय हिन्दू सुरक्षा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष महामण्डलेश्वर संजीव भारद्वाज कहे। वह शनिवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
शिव सेना बाल ठाकरे उत्तर भारत के वरिष्ठ उपप्रधान विनय जालंधरी ने बताया कि जत्थे में शामिल सभी सदस्य सिर पर कफन और हाथ में मां की तलवार लेकर रवाना हुए हैं। 13 को जत्था पठानकोट में विश्राम करेंगा।
14 जुलाई सुबह जम्मू कश्मीर के लिए रवाना होगा। इस मौके पर धर्म जागरण पंजाब जिला संयोजग सुनील सहगल, हिन्द क्रांति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज नन्हा, राजेश बग्गा, संजीव घनौली, सूरज आहलूवालिया और रमन मौजूद थे।