bhaskar Web English
HomeNewsHaryanaHisar Hisar

हत्या कर खेत में फेंका

बहादुरगढ़. लाइनपार क्षेत्र में शनिवार पुलिस को एक युवक की लाश मिली। शरीर पर मिले चोटों के निशान से ये लगता है कि उसकी पीट-पीट कर हत्या की गई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसकी पहचान के प्रयास तेज कर दिए हैं। शनिवार सुबह सदर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि कच्च बराही रोड के साथ लगते खेतों में किसी युवक की लाश पड़ी है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का मुआयना किया तो उसके मुंह से खून निकल रहा था, जबकि शरीर पर चोट के कई निशान बने हुए थे। युवक की उम्र करीब २४-२५ बताई जा रही है। पुलिस का मानना है कि यह लाश एक दिन पहले की है।

लाश के फूल जाने के कारण उसके अंदर से स्मैल आ रही थी। स्मैल के कारण ही खेत में लाश पड़ी होने की भनक सबसे पहले खेत में भैंस आदि चरा रहे चरवाहों को लगी। लाश के शरीर पर कपड़े भी नहीं है। मौके पर पुलिस ने कई ग्रामीणों को लाश दिखाई, लेकिन किसी ने भी उसे पहचानने से इंकार कर दिया। इससे लगता है कि युवक की पहले हत्या की गई और बाद में शव यहां लाकर फेंका गया है।

प्रवासी श्रमिक की हत्या : सोनीपत. फौजी कालोनी में रह रहे बिहार के सलीमशेख क्षेत्रवासी रविन्द्र पुत्र इन्द्र की सिर मेर्ं ईट मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने उसका शव देवडू रोड से बरामद किया है। शव के आसपास खाली शराब की बोतल तथा मांस टुकड़े भी बरामद हुए हैं। थाना सदर पुलिस ने उसकी पत्नी की शिकायत पर पड़ोसी व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक रविन्द्र पुत्र इंद्र काफी दिनों से फौजी कालोनी में रहा था। शुक्रवार शाम वह अपने पड़ोसी बिहार के जहानाबाद वासी कमलेश के साथ घूमने निकला था, लेकिन रात तक वापस नहीं आया। बाद में उसका शव देवडू पर पड़ा मिला। पुलिस को आशंका है कि सिर मेर्ं ईट मारकर उसकी हत्या की है।

पुलिस ने उसकी पत्नी मनीला की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज लिया है। हादसे में घायल चालक की मौत : बहादुरगढ़. झज्जर रोड पर माजरा गांव के पास २८ जून को हुए ट्रक और सवारी आटो में हुई भिंड़त में घायल आटो चालक विनोद पुत्र रामकिशन ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस हादसे में एक महिला और एक बच्ची की मौत मौके पर हुई थी और लोवाखुर्द निवासी 12 अन्य सवारी भी घायल हुई थीं।

जख्मी युवक ने दम तोड़ा बहादुरगढ़. जटवाड़े मोहल्ले में शुक्रवार देर शाम गोली का शिकार हुए युवक ने शनिवार को रोहतक पीजीआई में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मौत के बाद सिटी थाना प्रभारी दीपक कुमार ने जांच का काम तेज कर दिया है। पुलिस की एक टीम ने मौके पर पहुंच कर आसपास के लोगों से चर्चा की।

फोरेंसिक विभाग की टीम ने भी मौके का निरीक्षण किया। डीएसपी राजीव देशवाल ने भी शनिवार को वारदात के पीछे किसी रंजिश का क्लू निकलने पर गुड्डू के परिजनों से करीब ढाई घंटे तक चर्चा की। बिहार निवासी 20 वर्षीय गुड्डू पुत्र सुशील शुक्रवार को कंवर सिंह के यहां विवाह समारोह में शामिल होने जा रहा था। तब उसपर अज्ञात युवकों ने फायर कर दिया।मौत के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखवाया है। रविवार को पोस्टमार्टम होगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: