bhaskar Web English
HomeNewsHaryanaHisar Hisar

वायरल निकली अज्ञात बीमारी

करनाल. इंद्री के हलवाना के डेरा सिकलीगरान में पिछले दस दिनों में दस बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने गांव में डेरा डाल दिया है। गांव में डिस्पेंसरी खोल दी गई है। शनिवार को 400 लोगों का चेकअप किया गया और 102 लोगों के खून के नमूने लिए गए।

उधर, शुक्रवार देर रात तक ट्रामा सेंटर में दाखिल 29 बच्चों में से दो को रोहतक रेफर किया गया है जबकि 17 का इलाज जारी है। शेष को छुट्टी दे दी गई है। डॉक्टर इसे वायरल इंफेक्शन बता रहे हैं। चिकित्सा विभाग की टीम ने पानी के सेंपल लिए और ग्रामीणों को उबालकर पानी पीने की सलाह दी। सूचना मिलने के बाद डीसी बीएस मलिक ने भी गांव का दौरा किया।

उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि इलाज के दौरान कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। गांव से 102 लोगों के खून के नमूने लिए गए हैं। बच्चों की मृत्यु का कारण वायरल इंफेक्शन है। विभाग की ओर से गांव से मलेरिया व पानी के सेंपल लगातार लिए जा रहे थे, लेकिन पहले इस तरह की बीमारी का कोई लक्षण नहीं मिला था।
-डा. आरएम सिंह, जिला स्वास्थ्य

अधिकारी करनाल
विभाग ने गांव में एक डिस्पेंसरी खोल दी है। डिस्पेंसरी गांव में तब तक खुली रहेगी, जब बीमारी पर काबू नहीं पा लिया जाता।
-डा. नरेश सैनी, सिविल सर्जन, करनाल

गांव का पानी खराब है, जिस कारण बीमारी फैली है। इस बीमारी को वे माता कहते हैं। बीमारी के कारण ही उनके बच्चों की मौत हुई है।
-ध्यान सिंह डांगी, सरपंच हलवाना





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: