HomeNewsInternational International

रूस में महिला स्तन स्मारक

मास्को.breast आपने स्मारक तो बहुत देखें होंगे, लेकिन रूस के बताएस्क नगर में एक अनोखा स्मारक ‘महिला स्तन स्मारक’ बनाया गया है। इस स्मारक का शनिवार को अनावरण किया गया। रूसी मीडिया के अनुसार इस स्मारक का स्पर्श करने से लोगों को आत्मीय खुशी मिलेगी।

दक्षिणी रसिया के लगभग 1 लाख आबादी वाले बताएस्क नगर में यह अपने अनोखा स्मारक है। इसे धातु की प्लेट पर उकेरा गया है, जिस पर एक पुरुष का हाथ भी है।

स्मारक को बनाने वाले एनातोली स्कनेरिन ने बताया कि वे एस्सटर्डम के रेड लाइट स्थित इसी प्रकार के एक स्मारक को देखकर इतना प्रभावति हुए थे कि उन्होंने निश्चय किया की वे भी एक दिन ऐसी ही कलाकृति बनाएंगे। एनातोली ने स्थानीय दैनिक अखबार ‘मोस्कोवेस्की कोम्सोमोलेत्स’ से बताया की प्रथम दृष्टि से यह थोड़ा अश्लील लगेगा पर इसमें ऐसा कुछ नहीं है। मुझे यकीन है कि लोग मेरी इस कलाकृति को सराहेंगे और पसंद करेंगे।।

बड़ी ब्रा पर टैक्स बड़ा!
एजेंसी. लंदन. हर बड़ी चीज अच्छी लगती है। पर हर समय नहीं विशेषत: लंदन में तो हरगिज नहीं। महिलाओं के अंत:वस्त्र बनाने वाली एक विश्व विख्यात कंपनी ‘मार्क एन स्पेंसर’ने महिलाओं की ब्रा पर 2 पाउंड सरचार्ज बढ़ा दिया है। क्योंकि लंदन में बड़े आकार वाली ब्रा की मांग बढ़ गई है। कंपनी ने 30डीडी से 42जी तक के आकार वाली ब्रा की कीमत में वृद्धि की है। कंपनी ने बताया कि हमें ब्रा की बढ़ी मांग को पूरा करने के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की नियुक्ति करनी पड़ी है।

मार्क एंड स्पेंसर की इस नीति से लंदन की महिलाओं में कंपनी के प्रति रोष है। एक नाराज उपभोक्ता बैकी विलियम्स ने इसकी शिकायत सोशल नेटवर्कि ग वेबसाइट फेसबुक पर भी कर डाली हैं। विलियम्स ने शिकायत पत्र में लिखा है कि मार्क एंड स्पेंसर कंपनी महिलाओं के साथ भेदभाव का रवैया अपना रही है।

बड़ी ब्रा खरीदना कोई अपराध नहीं है जो हम जैसी महिलाओं के लिए अलग से क्रय मूल्य निर्धारित किए गए हैं। कंपनी ने न सिर्फ अंत:वस्त्र पर बल्कि टीशर्ट व पैंट्स पर भी मूल्यों में इजाफा किया है, लेकिन उन्हीं के लिए जो डील-डौल शरीर वाली हैं।

टेलीग्राफ में छपी खबर के मुताबिक ‘बस्टी वुमन जल्दी करें नहीं तो हो सकता है उन्हें उनके आकार का अंत:वस्त्र न मिल सके।’ विलियम्स ने कहा कि पोलका डाटेट पैडेड ब्रा जो 12 पाउंड की मिलती थी अब कंपनी ने उसकी कीमत 14 पाउंड कर दिया है। जो कि दुखदायी है। इसी प्रकार कं पनी ने अपने अन्य उत्पादों के मूल्य में वृद्धि कर दी है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: