HomeNewsChhattisgarhBilaspur Bilaspur

एड्स में 50 करोड़ का घोटाला

रायपुर. राज्य में एड्स कंट्रोल के लिए मिली राशी के दुरुपयोग और घोटाले की जांच सीबीआई ने शुरू कर दी है। रमन सरकार के अब तक के कार्यकाल का यह पहला मामला है जिसकी जांच यह एजेंसी कर रही है।

सीबीआई का जांच दल जल्द ही दस्तावेज लेने आने वाला है। एड्स पर नियंत्रण के लिए केंद्र सरकार के सहयोग से यहां कई योजनाएं संचालित हो रही हैं। इसके लिए हर साल करोड़ों रुपए राज्य शासन को मिलते हैं।

एड्स पर रोकथाम के लिए कला जत्था व अन्य माध्यमों से प्रचार प्रसार पर ही करीब हर साल करीब 50 करोड़ रुपए खर्च हो रहे हैं। एड्स प्रोजेक्ट में बड़े पैमाने पर अनियमितता की शिकायतें सामने आई थी।

केंद्र की आडिट रिपोर्ट में अनियमितता का जिक्र किया गया जिसके आधार पर नेको ने सीबीआई से शिकायत की। केंद्र में एड्स परियोजना की कमान नेको के हाथों में है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक घोटाले की शिकायत सीबीआई से की गई। इसी सप्ताह सीबीआई के एक अफसर ने यहां स्वास्थ्य संचालक से इसी मामले में दस्तावेज मांगे तो उन्होंने इंकार कर दिया गया था।

विधि विभाग ने सलाह दी थी कि बिना प्रकरण दर्ज हुए दस्तावेज देना उचित प्रतीत नहीं होता। बताया गया है कि सीबीआई ने अब मामला दर्ज कर लिया है। सीबीआई का जांच दल जल्द ही यहां स्वास्थ्य संचालक से जानकारी लेने आ रहा है। जांच दल एड्स प्रोजेक्ट पर हुए खर्च के दस्तावेज मांगेगा। ऐसा बताते हैं, परियोजना में करीब 50 करोड़ रुपए की गड़बड़ी की शिकायते हैं।

सीबीआई की टीम एड्स परियोजना की जांच के लिए पहले भी आ चुकी है। प्रकरण दर्ज किए जाने के बारे में जानकारी नहीं है। वे जो भी जानकारी मांगेंगे, हम देने तैयार हैं।
—आरएस विश्वकर्मा, हेल्थ डायरेक्टर





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: