HomeNewsChhattisgarhBilaspur Bilaspur

नक्सली हमला में 2 की मौत

जगदलपुर. naxal लोहांडीगुड़ा ब्लाक के मारडूम साप्ताहिक बाजार में शनिवार की सुबह नक्सली हमले में एक हवलदार समेत दो लोगों की मौत हो गई, वहीं एक जवान सहित तीन घायल हो गए। नक्सली घटनास्थल से पुलिस के हथियार भी ले गए।

यहां से 52 किमी दूर मारडूम साप्ताहिक बाजार में थाने के दो एएसआई समेत 9 लोग तैनात थे। ग्रामीणों की वेशभूषा में मौजूद दर्जनभर माओवादियों में से चार ने करीब 11.30 बजे अचानक फायरिंग शुरू कर दी।

गोली लगने से हवलदार लेखन सेठिया और बोटी नामक ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि आरक्षक राजेंद्र कोर्राम, बामन और 10 वर्षीया बालिका सुदनी घायल हो गई। फायरिंग से बाजार में हड़कंप मच गया। जिसका फायदा उठाते हुए नक्सली हवलदार की इंसास राइफल, तीन मैगजीन और 60 राउंड लेकर नजदीक की पहाड़ियों की ओर भाग गए।

घायलों को लोहांडीगुड़ा के हास्पिटल में प्राथमिक उपचार के बाद जगदलपुर रेफर किया गया। घायल राजेंद्र ने बताया कि हमलावरों में एक महिला नक्सली भी थी।

उन्होंने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। उसने भी कुछ राउंड हवाई फायर किए। इस बीच उसके दाहिने कंधे पर दो और बायीं जांघ पर एक गोली लगी।

घायल बामन की पसली और सुदनी की दाहिनी कोहनी में गोली लगी है। घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। हमले में शहीद लेखन सेठिया बकावंड ब्लाक के सतलावंड का तथा बोटी मारीकोडेर के रहने वाले थे।

लेखन का शव लोहंडीगुड़ा में पोस्टमार्टम के बाद जगदलपुर लाया गया, जहां पुलिस के आला अफसरों की मौजूदगी में ससम्मान अंतिम विदाई दी गई। मारडूम इलाके में नक्सलियों की गतिविधियों की खबर काफी समय से सुनाई दे रही थी, लेकिन इस तरह के हमले की यह पहली वारदात है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: