अजमेर. शहर की 12 प्रतिभाएं शनिवार को सीए बनीं। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया द्वारा घोषित परिणाम में उमेश विजयवर्गीय ने शहर में टॉप किया।
इस बार अजमेर से 101 स्टूडेंट्स ने सीए की परीक्षा दी थी। इसमें से केवल 12 को सफलता मिली। यह कामयाबी पाने वाले विद्यार्थियों में उमेश के अलावा, सौरभ सुराणा, मधु लालचंदानी शामिल हैं।
इधर शनिवार को ही सीपीटी का भी परिणाम घोषित किया गया। इसमें 40 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए। शहर के 214 विद्यार्थी इस परीक्षा में पास हुए।