जोधपुर.
मेहरानगढ़ और घंटाघर की खूबसूरती को अब सात समुंद्र पार लंदन में भी निहारा जाएगा। अपनी भव्यता और खूबसूरती से हर किसी को अट्रैक्ट करने वाले फोर्ट की सुंदरता को अक्टूबर में लगने वाली एग्जीबिशन में लगाया जाएगा।
लंदन के एडिनबर्ग शहर में स्थित एडिनबर्ग यूनिवर्सिटी ऑफ आर्ट में लगने वाली प्रदर्शनी में देश-विदेश के ऐतिहासिक स्थलों के साथ सूर्यनगरी के प्राचीन और खूबसूरत स्थलों के चित्रों को भी सजाया जाएगा।
एग्जीबिशन में शहर के ऐतिहासिक स्थलों को अपनी पेंटिंग में कैद करने आई स्कॉटलैंड की हैली, हैना और इंग्लैंड की एम्ली ने यहां के मेहरानगढ़, घंटाघर, सरदार मार्केट, के साथ ग्रामीण परिवेश में सजे-धजे महिला एवं पुरूष के चित्रों को ड्राइंग शीट पर खूबसूरत ढंग से उकेरा, जिसे इस साल अक्टूबर में लगने वाले सैकड़ों चित्रों के बीच इन्हे सजाया जाएगा। इन चित्रों पर मारवाड फेमस स्पॉट का नाम लिखा जाएगा।
सैकड़ों चित्र लगेंगे : यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले आर्ट के करीब 150 स्टूडेंट्स अपने हाथों तैयार किए गए चित्रों को एग्जीबिशन में लगाएंगे। इसके लिए सभी स्टूडेंट्स अलग-अलग देश के लिए रवाना हुए। अपने-अपने ग्रुप के साथ रवाना हुए सभी स्टूडेंट्स देश-दुनिया के प्राचीन ऐतिहासिक स्थलों से रूबरू होकर उन्हे अपनी पेंटिंग में कैद करेंगे।
भारत में यहां गए : दो महीने से घूम रही ये स्टूडेंट्स भारत आने के बाद केरल, पटना, बिजापुर, बेंगलूर, ऊटी, अमृतसर, मुंबई, दिल्ली, नासिक, गोवा, जयपुर, जैसलमेर, जोधपुर के बाद अब पुष्कर के लिए रवाना हुई।
जौ : पेंटिंग बनाने में पूरी क्लास को पीछे छोड़ने वाली स्टूडेंट जौ ने केवल 3.10 सैकंड में घंटाघर को बनाने के साथ ईद-गिर्द का भीड़-भाड़ वाला दृश्य भी दर्शा दिया।
एम्ली : मेहरानगढ़ का रंग अपने देश ले जाने आई एम्ली ने सरदार मार्केट की पोल अपनी ड्राइंग शीट पर दर्शाने के साथ आस-पास खड़े ठेला चालकों के चित्र भी बनाए।
हैली : लंदन की यूनिवर्सिटी में आर्ट की स्टूडेंट हैली ने मारवाड़ की शान समझे जाने वाले ऐतिहासिक मेहरानगढ़ फोर्ट को बहुत खूबसूरती से कागज पर उकेरा।