कोटा. राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित राजस्थान प्री-इंजीनियरिंग टेस्ट (आरपीईटी) का परीक्षा परिणाम रविवार को घोषित किया जाएगा।
आरपीईटी के सह समन्वयक डा. राजेश सिंघल ने बताया कि आरपीईटी के सफल परीक्षार्थियों को राज्य के करीब 80 इंजीनियरिंग कॉलेजों में संचालित विभिन्न ब्रांचों में प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा
परिणाम आरटीयू की वेबसाइट पर भी देखा जा सकेगा। 22 मई को हुई आरपीईटी में लगभग 48,919 परीक्षार्थियों में से 47,661 परीक्षा में बैठे थे। परीक्षा में १२५८ छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे थे।