उदयपुर/जयपुर.
कॉमन प्रोफिशिएंसी टेस्ट (सीपीटी) की नेशनल मेरिट में शोभित भंसाली छठे स्थान पर रहा। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित सीपीटी में 200 में से 181 अंक प्राप्त करने वाले शोभित ने उदयपुर में दो महीने तैयारी की।
मूलत: जयपुर निवासी शोभित ने मुंबई के एचआर कॉलेज ऑफ कामर्स में प्रवेश लिया है। वह अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और मनीष नलवाया सर को देता है। पिता संतोष भंसाली बताते हैं कि 13 जून को शोभित की बहन की जयपुर में शादी थी। 8 जून को उसका एग्जाम था। घर में शादी के माहौल से बचने के लिए वह उदयपुर चला गया।शोभित के अनुसार उसने पढ़ाई तनामुक्त होकर मन लगाकर की।
उसने उदयपुर में मनीष नलवायाज कॉमर्स ट्यूटोरियल्स से कोचिंग की थी। यहां से एक सौ पचास बच्चों ने सीपीटी दी थी इसमें से लगभग सवा सौ बच्चों का चयन हुआ है।
दैनिक भास्कर और एमएनसीटी की ओर से इसी साल फरवरी में आयोजित आल राजस्थान स्कालरशिप टेस्ट में भी शोभित ने पहला स्थान प्राप्त किया था।
उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष तक बीकाम करने के बाद सीधे सीए का कोर्स किया जा सकता था। पिछले वर्ष से सीए की पात्रता के लिए सीपीटी अनिवार्य कर दी गई है। अन्य परीक्षाओं की तरह इसमें भी मेरिट के आधार पर प्रवेश होने लगा है। इसमें अखिल भारतीय स्तर पर दस जनों की ही मेरिट बनती है।
विजय और दीपाशा शीर्ष 50 में: जयपुर के विजय और दीपाशा अग्रवाल ने सीए फाइनल आल इंडिया मैरिट में क्रमश: 44 और 49वां स्थान बनाया है। इन दोनों ने ट्रैनिंग पीरियड पूरा होने से पहले ही सीए के सभी एग्जाम पास कर लिए हैं। जयपुर से कुल 298 छात्रों ने परीक्षा दी थी।