bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanUdaipur Udaipur

15 की आयु में स्नातक

भरतपुर. shikha पंद्रह वर्ष की उम्र में राजस्थान विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री लेकर शिखा पुरोहित ने एक और कारनामा अपने दर्ज करा लिया है।

इससे पहले वह बारह वर्ष की आयु में बारहवीं उच्च श्रेणी अंकों से पास कर चुकी है। पुरोहित मोहल्ला निवासी प्रमुख समाजसेवी शीलेंद्र पुरोहित की पौत्री और हरनारायण पुरोहित की पुत्री कुमारी शिखा पुरोहित ने बीए में 68 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं। इससे पहले 12वीं कक्षा उसने 80 प्रतिशत से अधिक अंकों के साथ पास की थी।

राजनीति विज्ञान, इतिहास और अंग्रेजी साहित्य से बीए करने वाली शिखा को मुख्यमंत्री के विशेष निर्देशों पर किला स्थित आरडी गल्र्स कालेज में मैरिट के आधार पर यह ग्रुप प्रदान किया गया था।

भाषण, काव्यपाठ और ड्राइंग में विशेष रुचि रखने वाली शिखा को अपनी विभिन्न अभिरुचियों और प्रतिभा के लिए एक दर्जन से अधिक जिला एवं राज्यस्तरीय पुरस्कार मिल चुके हैं। फिलहाल शिखा आगरा (यूपी) में सीडीएस की तैयारी कर रही हैं। उन्होंने बताया कि वह भारतीय सिविल सेवा में जाना चाहती हैं, लेकिन उम्र कम होने के कारण एमए की पढ़ाई के साथ-साथ इस कंपटीशन की तैयारी करेंगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: