News
Rajasthan
Shekhawati Shekhawati सीकर. जितना आप देंगे, उतना सरकार देगी। असंगठित क्षेत्र के कामगार श्रमिकों को वृद्धावस्था में आर्थिक सम्बल देने के लिए सरकार विश्वकर्मा पेंशन योजना शुरू कर रही है।
सरकारी आदेश के साथ ही श्रम कार्यालय ने श्रमिकों को लाभ पहुंचाने की कवायद शुरू कर दी है। पेंशन योजना का लाभ उठाने के लिए 160 श्रमिकों ने आवेदन पत्र भी जमा करवा दिए हैं।
कौन होगा पात्र
असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले 18 से 60 आयु वर्ग के श्रमिक इस योजना के पात्र होंगे। उनकी मृत्यु के बाद उत्तराधिकारी को लाभ मिलेगा।
कैसे मिलेगा लाभ
बीमित व्यक्ति जितना पैसा प्रीमियम के रूप में जमा करवाएगा,उतना ही सरकार की तरफ से जमा करवाया जाएगा। इसमे सरकार द्वारा अधिकतम एक हजार रुपए तक का प्रीमियम श्रमिक के लिए दिया जाएगा।
प्रीमियम के अनुपात में मिलेगी पेंशन
श्रमिक को वर्ष में एक बार प्रीमियम की राशि जमा करवानी होगी। जिस अनुपात में प्रीमियम होगा, उसी अनुपात में उसे पेंशन राशि का भुगतान हो सकेगा।
सरकार असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों को वृद्धावस्था के दौरान आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए यह योजना चला रही है।
-सुरेश शर्मा, श्रम आयुक्त सीकर