bhaskar Web English
HomeNewsMetrosMumbai Mumbai

मायावती के खिलाफ अमर सिंह ने किया स्टिंग ऑपरेशन

मुंबई.अमर सिंह ने आज मुंबई में एक प्रेस वार्त कर उत्तरप्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती पर आरोप लगाते हुए कहा है कि वे उत्तरप्रदेश की पुलिस पर इस बात के लिए दवाब बना रहीं है कि किसी भी तरह से अमिताभ बच्चन और अमरसिंह को फंसाओं। मायावती पर उत्तरप्रदेश की पुलिस का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए अमर सिंह ने एक सीडी मीडिया को दिखाई है जिसमें उत्तर प्रदेश पुलिस के अधिकारी के के दिवेद्वी को दिखाया गया है। अमर सिंह ने सीडी के आधार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि यह सीडी इस बात का प्रमाण है कि उत्तरप्रदेश की मुख्यमंत्री किस तरह से प्रशासन का दुरुपयोग कर रहीं है ।

क्या है सीडी में

इस सीडी में पुलिस के अधिकारी ने इस बात को माना है कि अमर सिंह और अमिताभ बच्चन के खिलाफ कोई मामला नहीं बनता लेकिन उत्तरप्रदेश के एक शीर्ष अधिकारी का आदेश है कि अमर और अमिताभ बच्चन को फंसाया जा।

मुलायम पर कोई आरोप नहीं

अमर सिंह ने कहा कि मायावती उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के समय कई बार इस बात को दोहराया था कि सत्ता में आने पर मुलायम सिंह और अमर सिंह को जेल भेज देगी लेकिन यह समस्त बातें वे किस सबूत के आधार पर कह रहीं थी समझ से परें है। मुलायम सिंह को सिर्फ इस बात के लिए दोषी ठहराया जा रहा था कि एक व्यक्ति ने उनपर आरोप लगाया था जिसका कोई आधार नहीं था ।

आरुषि मामले में भी उत्तरप्रदेश पुलिस दोषी

आरुषि मामले में अमरसिंह ने उत्तरप्रदेश की पुलिस के द्वारा की गई जांच पर प्रश्न उठाते हुए कहा कि पुलिस अधिकारियों ने तलवार परिवार का चरित्र हनन किया है और इसके लिए राज्य की मुख्यमंत्री को तलवार परिवार से माफी मांगनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने दोषी अफसरों के तत्काल इस्तीफे की मांग भी की है । अमर सिंह ने कहा है कि उत्तरप्रदेश पुलिस के एडीजीपी बृजलाल को इस्तीफा दे देना चाहिए ।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: