News
International International लंदन.
अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने इजराइल से ईरान के विवादास्पद परमाणु कार्यक्रम पर कूटनीतिक बातचीत के विफल रहने की स्थिति में इस इस्लामिक देश पर हमले के लिए तैयारी शुरू करने को कहा है।
पेंटागन अधिकारी के हवाले से संडे टाइम्स में छपी रिपोर्ट के अनुसार बुश प्रशासन ने यरुशलम को सूचित किया है कि वह ईरान के मुख्य परमाणु प्रतिष्ठानों पर लंबी दूरी के हथियारों से हमले की स्थिति में इजराइल की मदद करेगा।
पत्र के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति ने इजराइल को संभावित हमले की तैयारी के लिए एक तरह से मंजूरी दे दी है। अधिकारियों के हवाले से कहा गया है इसके तहत तैयारी की दिशा में कदम आगे बढ़ाने के लिए तैयार रहने को कहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति की यह बात ईरान पर हमले को लेकर सैन्य अधिकारियों की आपत्ति के बाद आई है।
गौरतलब है कि शनिवार को ईरान ने चेतावनी दी थी कि अगर उस पर हमला किया गया तो वह खाड़ी क्षेत्र में मौजूद अमेरिका के 32 ठिकानों और इजरायल को अपना निशाना बनाएगा। एक समाचार एजेंसी ने ईरान के सबसे बड़े धार्मिक नेता अयातुल्ला अली खुमैनी के सहयोगी मोजतबा जोलनूर के हवाले से यह जानकारी दी है। बहरहाल, ऐसे हमले के लिए अमेरिका अपने सुरक्षाकर्मियों को तैनात नहीं करेगा और न ही इजराइल सामरिक समर्थन के लिए इराक में सैन्य शिविर बना सकेगा।
अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू बुश ने ईरान के विवादास्पद परमाणु कार्यक्रम पर कूटनीतिक बातचीत के विफल रहने की स्थिति में इस्लामिक देश पर हमले के लिए तैयारी शुरू करने की दिशा में इजराइल से कदम आगे बढ़ाने को कहा है। पेंटागन अधिकारी के हवाले से संडे टाइम्स में छपी रिपोर्ट के अनुसार बुश प्रशासन ने यरुशलम को सूचित किया है कि वह ईरान के मुख्य परमाणु प्रतिष्ठानों पर लंबी दूरी के हथियारों से हमले की स्थिति में इजराइल की मदद करेगा।
पत्र के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति ने इजराइल को संभावित हमले की तैयारी के लिए एक तरह से मंजूरी दे दी है। अधिकारियों के हवाले से कहा गया है इसके तहत तैयारी की दिशा में कदम आगे बढ़ाने हमले के लिए तैयार रहने और यह बताने को कहा है कि आप कब तैयार है। अमेरिकी राष्ट्रपति की यह बात ईरान पर हमले को लेकर सैन्य अधिकारियों की आपत्ति के बाद आई है। बहरहाल, ऐसे हमले के लिए अमेरिका अपने सुरक्षाकर्मियों को तैनात नहीं करेगा और न ही इजराइल सामरिक समर्थन के लिए इराक में सैन्य शिविर बना सकेगा।