HomeBusinessCorporate Corporate

उषा मित्तल और टीना अंबानी फोर्ब्स सूची में

नई दिल्ली. उषा मित्तल और टीना अंबानी को फोब्र्स ने ‘अरबपतियों की पत्नियों’ की इस साल की सूची में शामिल किया है। ऐसा नहीं कि दोनों के पति दुनिया के सबसे ज्यादा धनी व्यक्तियों में शुमार हैं इसलिए इस सूची में रखा गया है, बल्कि असल कारण यह है कि इन्होंने कठोर परिश्रम व बुलंद इरादों से अपनी अलग सामाजिक पहचान बनाई है। उषा दुनिया के चौथे नंबर के धनी व स्टील किंग के नाम से मशहूर लक्ष्मी निवास मित्तल की पत्नी हैं।

वहीं टीना दुनिया के छठे सबसे रईस तथा अनिल धीरूभाई अंबानी (एडीए) समूह के चेयरमैन अनिल अंबानी की जीवनसंगिनी हैं। इस सूची में उषा व टीना के अलावा दुनिया के तीसरे नंबर के रईस बिल गेट्स की पत्नी मेलिंडा गेट्स भी शामिल हैं।

दुनिया के पहले दस धनियों में सिर्फ तीन की पत्नियां ही सूची में शामिल हैं। अमेरिकी बिजनेस पत्रिका फोब्र्स ने कहा है कि सूची में नाम आना मामूली बात नहीं। इसके लिए खूबसूरती व तेज दिमाग के साथ अलग सामाजिक पहचान भी जरूरी है।

अपने दम पर कमाया नाम : टीना अंबानी के बारे में पत्रिका का कहना है कि खुद के दम पर प्रसिद्धी पाना अक्सर उपयोगी साबित होता है। अनिल अंबानी संग शादी से पहले वे बॉलीवुड की नामचीन अदाकारा थीं, जिन्होंने १९७८ में हिंदी फिल्म ‘देस परदेस’ से अपना फिल्मी करिअर शुरू करते हुए ३क् से अधिक हिंदी फिल्मों में काम किया।

लक्ष्मी निवास मित्तल का विश्वास जीतने वाली ऊषा करीब १५ सालों तक स्टील व्यवसाय का हिस्सा रहीं। इस दौरान इन्होंने इंडोनेशिया में बने इस्पात संयंत्र की कमान संभाले रखी। पिछले साल इन्हें आर्सेलर-मित्तल की अस्थाई जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: