HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

कैटरीना की पूरी हुई मुराद

ऊटी में राजकुमार संतोषी की फिल्म ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ की शूटिंग कर रही कैटरीना उस समय बेहद खुश हो गईं जब बारिश की वजह से शूटिंग कैंसल हो गई। शूटिंग कैंसल होते ही कैटरीना प्रफुल्लित मन से मुंबई आ गईं क्योंकि अब उन्हें अपना जन्मदिन, जो 16 जुलाई को पड़ता है, अपने अजीज सलमान के साथ मनाने का मौका मिलेगा।

राजकुमार संतोषी की इस फिल्म में कैटरीना और रणबीर कपूर काम कर रहे हैं। फिल्म की ऊटी में एक महीने तक शूटिंग होने वाली थी जिसके लिए सेट भी लगाया गया था। दस दिन की शूटिंग के बाद ऊटी में भयंकर बारिश की वजह से शूटिंग कैंसल करनी पड़ी।

फिल्म से जुड़े सूत्र ने बताया, अब राजकुमार संतोषी ने फिल्म की शूटिंग मुंबई में ही करने का फैसला किया है जिससे कैटरीना और रणबीर मुंबई में हैं। कैटरीना के जन्मदिन पर सलमान ऊटी जाने वाले थे। उन्होंने ‘दस का दम’ शो के निर्माता को भी कहा था कि वह कुछ दिन की छुट्टी लेकर ऊटी जाएंगे। लेकिन अब कैटरीना मुंबई में ही सलमान के साथ जन्मदिन मनाएंगी।

कैटरीना से संपर्क करने पर उन्होंने बताया, ‘पिछले साल की तरह मैं अपने जन्मदिन की पार्टी नहीं दे रही हूं।’ क्या इस बार सलमान के साथ जन्मदिन मनाएंगी, पूछने पर कैटरीना ने कहा, ‘यह मेरा बेहद निजी मामला है इसलिए मैं इस पर कुछ कहना नहीं चाहूंगी।’





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

आपके विचार
Anil Yadav
Monday, 14th Jul 2008, 9:48
Happy Birthday for you kaif Iwant to meet you and i wanna you friendship
san
Monday, 14th Jul 2008, 13:25
BEST WISHES FOR HAPPY BIRTHDAY many - many happy return of the day
kudrat ali
Monday, 14th Jul 2008, 20:10
happy birth day kaif ur r so handsome anddelicius lady .i wish that u will be so happy in ur life
rajesh mehta
Tuesday, 15th Jul 2008, 9:39
ketrina is the best and beatiful actress in film indersity
amit
Tuesday, 15th Jul 2008, 10:57
Happy Birthday to you
RAKESH KUMAR
Tuesday, 15th Jul 2008, 12:39
Happy brithday kaitrina, I like you. you are very very sexy gril'
asiq
Tuesday, 15th Jul 2008, 13:51
many many happy writtenof the days on your birthday please except my wish please merried to salman khan we support both of u say insaallah