bhaskar Web English
HomeManoranjanCinemaHollywood Hollywood

जोली जुड़वां बच्चों की मां

नाइस. फ्रांसहालीवुड की मशहूर अदाकारा एंजलीना जोली ने शनिवार को जुडवां बच्चों को जन्म दिया, जिनमें एक लड़का और एक लड़की शामिल हैं। हालीवुड की खबरें देने वाली एक मग्जीन की वेबसाइट पर प्रसारित जानकारी के मुताबिक जोली ने दक्षिणी फ्रांस में नाइस स्थित एक अस्पताल में शनिवार को इन बच्चों को जन्म दिया।

प्रसव कराने वाली डाक्टर सुसमन ने बताया कि दोनों बच्चे और मां स्वस्थ हैं। डा सुसमन ने बताया कि बच्चों का जन्म ऑपरेशन के जरिए हुआ और प्रसव के दौरान जोली के पति ब्रेड पिट भी उनके पास ही मौजूद थे।

उन्होंने बताया कि 33 वर्षीय जोली को प्रसव पीड़ा के कारण जून के अंत में यहां स्थित लेनवल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मेगजीन के मुताबिक बेटी का नाम विविएन मार्शलीन और बेटे का नाम नॉक्स लियॉन रखा गया है। जोली और 44 वर्षीय पिट के चार बच्चे पहले से ही हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: