HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

बिन बारात दूल्हा गया जेल

भोपाल. राजधानी के रविशंकर नगर के एक परिवार में दूसरी शादी का प्रयास करने वाले 68 वर्षीय ओमप्रकाश को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने उसे रविवार को अदालत में पेश किया था, जिसके बाद अदालत ने उसे धोखे से दूसरी शादी का प्रयास करने के आरोप में जेल भेज दिया। ग्वालियर निवासी ओमप्रकाश को दूसरी शादी के सपने देखना भारी पड़ गया।

पति द्वारा दूसरी शादी किए जाने की खबर सुनकर भोपाल आई ओमप्रकाश की पत्नी अरुणा ने पुलिस को बताया कि उनकी शादी करीब पचास पहले हुई थी। ओमप्रकाश की सबसे बड़ी बेटी आशा नागपुर में रहती है। उसके दो बच्चे हैं। ओमप्रकाश का बेटा प्रमोद करीब 42 साल का है। वह ग्वालियर में मत्स्य विभाग में नौकरी करता है। प्रमोद का भी एक लड़का है। ओमप्रकाश का सबसे छोटा बेटा दिलीप 38 साल का है। ओमप्रकाश नगरीय प्रशासन विभाग में अधिकारी था।

बताया जाता है कि उज्जैन के बाद वर्ष 1998 में उसका तबादला ग्वालियर हो गया। अरुणा ने पुलिस को बताया कि ओमप्रकाश का एक मामला लोकायुक्त में चल रहा है, जिसे लेकर वह अक्सर उज्जैन जाया करता था।

ओमप्रकाश 30 जून से अपने घर पर नहीं था। वह अपनी पत्नी से पेशी के सिलसिले में उज्जैन जाने का कहकर निकला था। इसके बाद वह शादी रचाने भोपाल आ गया।

रविशंकर नगर के एक परिवार ने उसके झांसे में आकर अपनी 42 वर्षीय लड़की की शादी उससे तय कर दी थी। इसके बाद लड़की के मामा ने ओमप्रकाश को पहचान लिया और शादी के पहले ही ओमप्रकाश का भांडा फूट गया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: