News
Chhattisgarh
Raipur Raipur रायपुर.
यूपीए सरकार को विश्वास मत नहीं मिल पाता है तो उस हालत में भाजपा एनडीए सरकार बनाने का दावा नहीं करेगी। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने यहां साफ कर दिया कि उनकी पार्टी सरकार बनाने का दावा करने की बजाय नए सिरे से जनादेश लेने की पक्षधर है।
प्रसाद ने यह भी दावा किया कि 22 जुलाई को केंद्र सरकार गिर जाएगी। उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस वामपंथियों से कह रही है कि वे सांप्रदायिक ताकतों का साथ दे रहे हैं।
कांग्रेसियों को वे दिन याद नहीं हैं, जब वीपी सिंह की सरकार गिराने के लिए राजीव गांधी ने भाजपा को साथ लिया था।’ प्रसाद ने कांग्रेस से सवाल किया, ‘कांग्रेस बताएं कि क्या राजीव गांधी सांप्रदायिक थे?’
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि एनडीए की सरकार बनने पर परमाणु करार पर नए सिरे से चर्चा होगी। पार्टी अमेरिका से अच्छे रिश्ते चाहती है, लेकिन सामरिक हितों से समझौता भी नहीं करना चाहती।