जालंधर.
पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने साफ कर दिया है कि अकाली दल सिर्फ इसलिए यूपीए सरकार के पक्ष में वोट नहीं डालेगा कि उसका प्रधानमंत्री एक सिख है।
उन्होंने कहा कि संसद में विश्वास मत के दौरान उनकी पार्टी एनडीए के साथ रहेगी और सरकार के खिलाफ वोट डालेगी। रविवार को यहां एक समारोह में आए बादल ने पत्रकारों से कहा कि उनकी पार्टी भाजपा नीत राजग का हिस्सा है।
गौरतलब है कि कई सिख संगठनों ने जत्थेदार ज्ञानी जोगिंदर सिंह वेदांती को पत्र लिखकर सिख होने के नाते मनमोहन सिंह को समर्थन देने के लिए अकाल तख्त से हुक्मनामा जारी करने की मांग की है। इस बारे में बादल ने कोई टिप्पणी नहीं की।