News
Chhattisgarh
Bilaspur Bilaspur बिलासपुर.
सिम्स प्रशासन कितना संवेदनशील है, इसका उदाहरण आज परिसर में देखने को मिला। एक कुत्ता सिर कटी लावारिस नवजात की लाश मुंह में दबाए घूमता रहा, लेकिन कर्मचारी तमाशबीन बने देखते रहे। दोपहर बाद जब भीड़ बढ़ी, तो मौके पर पहुंचे केजुअल्टी में डच्यूटीरत डाक्टर ने लाश मरचुरी में रखवा दी और इसकी सूचना पुलिस को दी।
सिम्स में दोपहर तब सनसनी फैल गई, जब एक कुत्ते को लोगों ने मुंह में नवजात का धड़ लेकर दौड़ते देखा। चिल्लाने पर कुत्ते के मुंह से नवजात की लाश गिर गई, कुत्ता फिर लाश को लेकर भागने लगा। शोरगुल के कारण कुत्ता लाश छोड़कर वहां से भाग गया। इसके बाद लाश देखने लोगों की भीड़ लग गई।
वहीं एचओडी के वाहनों को खड़ा करने के लिए बनाए गए शेड के नीचे ईंट का चूल्हा बनाकर भोजन बना रहे ग्रामीणों ने बताया कि कुत्ता सुबह सात बजे से लाश को मुंह में दबाए परिसर में ही दौड़ लगा रहा है। सुबह यह लाश साबुत थी।
संभवत: कुत्तों ने आपस में नोंचकर लाश को क्षत-विक्षत किया होगा। इसके बाद नवजात की लाश सड़क पर करीब घंटे भर पड़ी रही। डच्यूटी आते समय डा. हक जब मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने लाश को देखा और वार्ड ब्वाय को बुलवाकर लाश को एक काटरून में डालकर मरचुरी भिजवा दिया।
बताया जाता है कि सिम्स में एक-दो दिन पूर्व इलाज के दौरान एक बच्चे की मौत हुई थी। परिजन नवजात की लाश को मुक्तिधाम ले जाने की बजाय नदी के किनारे ही गड्ढा खोदकर अंतिम संस्कार करके चले गए। गड्ढा कम होने के कारण दरुगध आने पर कुत्तों ने लाश को खींचकर बाहर निकाल लिया, जिससे लाश की यह दुर्गति हुई।
केजुअल्टी प्रभारी डा.हक ने बताया कि लाश को मरचुरी में रखवाने के बाद पुलिस चौकी में सूचना दर्ज करा दी गई है। नवजात की लाश कहां से आई इसका पता नहीं चला है ।