News
International International वियतनाम.
आज वियतनाम में हुए एक रंगारंग समारोह में वेनेजुएला की डायना मेंडोजा को मिस यूनिवर्स 2008 के खिताब से नवाजा गया है। भारत की सिमरन कौर अंतिम 15 में भी स्थान नहीं बना सकीं है। गौरतलब है कि मिस यूनिवर्स 2008 प्रतियोगिता में अस्सी देशों की सुंदरियों के बीच मुकाबला था ।
और वे खुशी चिल्ला पड़ी
प्रतियोगिता के दौरान जैसे ही मिस युनिवर्स 2008 के लिए विजेता की घोषणा हुई तो अपना नाम सुनते ही वेनेजुएला की 22 साल की सुंदरी डायना मेंडोजा खुशी से चिल्ला पड़ी। मिस यूनिवर्स 2007 जापान की रियो मोरी ने डायना मेंडोजा को जैसे ही अपने हाथ से हीरों का जड़ा सोने का ताज पहनाया तो वे अपनी भावनाओं को रोक नहीं पाई और अपने ख्वाब को हकीकत बनता देख खुशी में उनकीं आंखे नम हो गई।
रोचक प्रश्न का दिया शानदार जबाव
पुरुष और महिला में क्या अंतर होता ? इस प्रश्न का आप चाहे जो उत्तर दे लेकिन यह वहीं प्रश्न है जिसका शानदार जबाब देकर मिस युनिवर्स २क्क्८ का खिताब अपने नाम कर लिया है ।
कुछ इस तरह का था उनका जबाब
पुरुष समझता है कि किसी लक्ष्य पर जल्दी पहुंचने का रास्ता एकदम सीधा होता है जबकि महिलाएं जानती है कि किसी लक्ष्य पर जल्दी पहुंचने का रास्ता घुमावदार होता है।
अंतिम पांचमिस युनिवर्स 2008 की प्रतियोगिता के दौरान अंतिम पांच में रुस , वेनेजुएला , कोलंबिया , डोमिनियन रिपब्लिक, मैक्सिको की सुंदरियों ने स्थान बनाया था जिसमें मिस वेनेजुएला डायना मेंडोजा अंतत: विजेता बनकर सामने आई।