HomeNewsRajasthanUdaipur Udaipur

पढ़ाई अब ऑन लाइन

उदयपुर. वर्धमान महावीर कोटा ओपन यूनिवर्सिटी ने नया राजस्थानी पाठ्यक्रम तैयार किया है। इसे शीघ्र ही ऑन लाइन किया जाएगा। राजस्थान की विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं की प्रचलित शब्दावली से तैयार यह पाठ्यक्रम विदेशों में बसे भारतीयों विशेषकर राजस्थान मूल के लोगों के लिए उपयोगी साबित होगा।

कुलपति प्रो. नरेश दाधीच ने बताया कि विश्वविद्यालय का इस कोर्स को शुरू करने का मकसद राजस्थानी भाष को प्रचारित करना है। पाठ्यक्रम में मेवाड़ी, मारवाड़ी हाड़ोती, ढूंढाढ़ी, वागड़ी के प्रचलित शब्दों का कोश तैयार किया गया है। इसमें शब्दों का देशज उच्चारण, हिन्दी और अंग्रेजी में अर्थ तथा लिखने की शैली बताई है। पाठ्यक्रम में राजस्थानी साहित्यकार कल्याणसिंह शेखावत ने शब्दों के बारे में जानकारी दी है।

पाठ्यक्रम की विशेषताएं
>> पाठ्यक्रम का ओडियो-वीडियो वर्शन होगा।
>> इसकी अवधि 6 माह की होगी।
>> कोर्स की डीवीडी तैयार की गई है।
>> लिखित तथा मौखिक परीक्षा होगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: